September 10, 2026 07:10:58
पंजाब में नगर निगम चुनावों की घोषणा:9 से नॉमिनेशन, 21 दिसंबर को वोटिंग, Evm से मतदान, एक घंटा ज्यादा

पंजाब में नगर निगम चुनावों की घोषणा:9 से नॉमिनेशन, 21 दिसंबर को वोटिंग, Evm से मतदान, एक घंटा ज्यादा टाइम मिलेगा

Dec8,2024 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब में नगर निगम चुनाव की तारीखों की घोषणा हो गई है। राज्य चुनाव आयुक्त राज कमल चौधरी ने चंडीगढ़ के पंजाब भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर इनका ऐलान किया। उन्होंने बताया कि पंजाब के 5 जिलों में निकाय चुनाव होने जा रहे हैं। इनमें अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, फगवाड़ा और पटियाला शामिल हैं। इनमें 9 दिसंबर यानी कल से नॉमिनेशन शुरू हो जाएंगे। नामांकन की प्रक्रिया 13 दिसंबर तक चलेगी। इसके बाद 14 दिसंबर को नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। वहीं, 21 दिसंबर को वोटिंग होगी। उसी दिन शाम को चुना‌वों का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। चुनाव आयोग ने इस बार चुनावों की प्रक्रिया में कुछ बदलाव किए हैं। चुनाव आयुक्त के अनुसार, इस बार निकाय चुनाव EVM से होंगे। साथ ही वोटिंग भी 1 घंटे पहले शुरू हो जाएगी।


EVM से होगा मतदान, सूचियां रिवीजन के लिए भेजी

प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्य चुनाव आयुक्त राज कमल चौधरी ने बताया कि आयोग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार चुनाव EVM से होना है, इसलिए मशीनों को तैयार किया जाना है। आयोग ने लेटेस्ट मशीनें खरीदी हैं। चुनाव आयुक्त ने बताया कि मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट आज से शुरू होगा। वोटर सूचियां रिवीजन के लिए भेज दी गई हैं। 7 दिसंबर को लेटेस्ट प्रकाशन हो चुका है।

5 शहरों में वोटिंग, 1 घंटे पहले मतदान शुरू होगा

चुनाव आयुक्त ने कहा कि अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, फगवाड़ा और पटियाला में निगम चुनाव हो रहे हैं। इन 5 शहरों में 37 लाख 32 हजार वोटर हैं। इनमें 19.50 लाख मेल, और 17 लाख फीमेल वोटर्स हैं। पोलिंग का समय सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा। पहले वोटिंग 8 से 4 बजे तक होती थी, लेकिन इस बार 1 घंटा अधिक रखा गया है।

चुनाव के बाद नगर निगम में 381 सदस्य चुने जाएंगे। वहीं, म्यूनिसिपल काउंसिलों में 598 सदस्य चुने जाएंगे। लॉ एंड ऑर्डर के लिए भी पूरी तैयारी की जा रही है। सिंगल पोलिंग स्टेशन पर 3 पर्सन होंगे। अगर 2 पोलिंग स्टेशन हैं तो 2 अधिकारी वहां तैनात किए जाएंगे। आयुक्त ने बताया है कि चुनावों के दौरान आर्म्स एंड एम्युनेशन के लिए हिदायत कर दी गई है कि अब से लेकर चुनाव प्रोसेस होने तक आर्म्स लेकर चलना मना होगा। ये आदेश भेज दिए गए हैं। DC कार्यालयों को आदेश दिया गया है कि हथियार जमा करवाने का निर्णय अपने स्तर पर लें।

Announcement-Of-Municipal-Elections-In-Punjab-Nomination-From-9th-Voting-On-21st-December-Voting-Through-Evm-One-Hour-More-Time-Will-Be-Given



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं