September 10, 2026 00:03:15
लुधियाना निगम चुनाव के लिए कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की छह घंटे बैठक, कल जारी होगी उम्मीदवारों की लि

लुधियाना निगम चुनाव के लिए कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की छह घंटे बैठक, कल जारी होगी उम्मीदवारों की लिस्ट

Dec8,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। पंजाब में नगर निगम चुनाव को लेकर लुधियाना जिला कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की एक बैठक जिला अध्यक्ष संजय तलवार के नेतृत्व में टिब्बा रोड पर हुई। बैठक करीब साढ़े 6 घंटे तक चली। जिसमें विभिन्न हलकों के प्रत्याशियों ने भाग लिया। कांग्रेस के निगम प्रत्याशियों की पहली सूची कल यानि 9 दिसंबर को जारी की जाएगी। तलवार व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने 95 वार्डों के टिकट आवेदकों से बात की। बैठक की शुरुआत वेस्ट हलके से हुई। वेस्ट हलके के दावेदार 11 बजे पहुंचे। साहनेवाल हलके के लिए सुबह 11.30 बजे, ईस्ट हलके के लिए दोपहर 12 बजे, सेंट्रल हलके के लिए दोपहर 1 बजे, नॉर्थ हलके के लिए दोपहर 2 बजे, आत्म नगर हलके के लिए दोपहर 3.30 बजे, साउथ हलके के लिए शाम 4.30 बजे का समय तय किया गया है। के.पी राणा ने कहा कि हमारी निगम चुनाव को लेकर पूरी तैयारी है। निगम चुनाव में लोग आप सरकार को हार का फतवा देंगे। आप सरकार ने झूठ बोलकर जो एकतरफा सरकार बनाई थी उसका लोग इन्हें जवाब देंगे। कल तक उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी जाएगी। अब रणभूमी में लोग लोग पंजाब सरकार को जवाब देंगे कि महिलाओं को 1 हजार रुपए क्यों नहीं मिले। सरकार के विधायकों से लोग सवाल करने को बेताब हैं। नगर निगम में इस बार कांग्रेस का मेयर बनेगा। इस बार संजय तलवाड़ और युवा सांसद अमरिंदर राजा वड़िंग वर्करों में जोश भर रहे हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु की पत्नी ममता आशु खुद कांग्रेस की कमान संभाल रही हैं। 10 दिनों के बाद लोगों के सामने नतीजा आ जाएगा।

250 उम्मीदवारों ने किया है आवेदन

कांग्रेस टिकट पर चुनाव लड़ने के लिए करीब 250 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। स्क्रीनिंग कमेटी आज इन आवेदकों का साक्षात्कार कर रही है। बैठक में इन आवेदकों का मूल्यांकन कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जिसे प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर राजा वडिंग को सौंपा जाएगा। इसके बाद उम्मीदवारों को कल टिकट जारी कर दिए जाएंगे। इस कमेटी के अध्यक्ष राणा केपी सिंह,रणदीप सिंह नाभा, हरदयाल सिंह कंबोज, तरलोचन सिंह और गुरशरण कौर रंधावा सदस्य हैं।

Six-Hour-Meeting-Of-Congress-Screening-Committee-For-Ludhiana-Corporation-Elections-List-Of-Candidates-Will-Be-Released-Tomorrow



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026