पंजाब। पंजाब यूथ कांग्रेस की तरफ से नशे और बेरोजगारी के मुद्दे पर मंगलवार को पंजाब सीएम भगवंत मान की रिहायश घेरने काफैसला लिया गया था। लेकिन जैसे ही कांग्रेस नेता और समर्थक कांग्रेस भवन से बाहर निकले तो चंडीगढ़ पुलिस ने उन्हें बैरिकेड लगाकररोक दिया। इस दौरान वाटर कैनन और अन्य इंतजाम किए गए थे। पुलिस और कांग्रेस नेताओं में काफी देर धक्का मुक्की हुई। लेकिनपुलिस ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया। हालांकि कांग्रेस नेता आगे बढ़ने की मांग पर अड़े हुए थे। इसके बाद पुलिस की तरफ से कई लोगोंको हिरासत में ले लिया गया। पंजाब के यूथ कांग्रेस के प्रधान मोहित मोहिंद्रा समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया गया। प्रदर्शन केबाद तुरंत सड़क से बैरिकेड हटा दिए गए।
पुलिस व कांग्रेस कार्यकर्ताओं में धक्का मुक्की
चंडीगढ़ के सेक्टर-15 में एक तरफ यूथ कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता और दूसरी साइड चंडीगढ़ पुलिस के जवान तैनात थे। इस दौरान यूथकांग्रेस के नेता आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन इन्हें बैरिकेड के आगे नहीं बढ़ने दिया। हालांकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं औरपुलिस में धक्का मुक्की हुई। नेताओं का कहना था कि आज किसान से लेकर युवा तक सरकार परेशान है। न ही पंजाब और न ही केंद्रसरकार कोई सुध ले रही है। ऐसे में उनके पास कोई विकल्प शेष नहीं रह गया है।
Congress-Workers-Police-Clash-In-Chandigarh-Punjab-Youth-Leaders-Detained-Plan-Was-To-Surround-Cm-Residence-Against-Drug-Addiction-And-Unemployment