September 10, 2026 04:45:41
निकाय चुनाव में उम्मीदवार सूची फाइनल करने से पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान और प्रदेश प्रधान अमन अरोड़ा क

निकाय चुनाव में उम्मीदवार सूची फाइनल करने से पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान और प्रदेश प्रधान अमन अरोड़ा के नेतृत्व में आयोजित समीक्षा बैठक

हम सभी 977 वार्डों में योग्य और ईमानदार उम्मीदवार उतारेंगे - अमन अरोड़ा

Dec10,2024 | Yashpal Sharma | Chandigarh


आम आदमी पार्टी (आप) ने 21 दिसंबर को होने वाले नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक की अध्यक्षता पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने की। बैठक में राज्य और जिला स्तर के पदाधिकारियों, मंत्रियों, विधायकों और पार्टी के सैकड़ों प्रमुख सदस्यों ने हिस्सा लिया।

आप पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने बैठक के दौरान प्रदर्शित उत्साहपूर्ण भागीदारी और सकारात्मक ऊर्जा पर प्रकाश डाला, जिसमें पांचों नगर निगमों और 43 समितियों, परिषदों और नगर पंचायतों के सभी 977 वार्डों के लिए पारदर्शी और योग्यता-आधारित उम्मीदवार चयन के लिए पार्टी की प्रतिबद्धता पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और संगठन महासचिव डॉ. संदीप पाठक के मार्गदर्शन में हमने उम्मीदवार चयन के लिए बेहतर दृष्टिकोण सुनिश्चित करने के लिए पंजाब को 10 जोन में विभाजित किया है। वहीं स्क्रीनिंग कमेटी में सांसद, विधायक और जिला स्तर के नेताओं को शामिल किया गया है। चयन प्रक्रिया की निगरानी के लिए प्रत्येक जोन में नौ सदस्यीय टीम का गठन किया गया है।

अरोड़ा ने कहा कि पहली बार पार्टी के 350 पदाधिकारियों ने स्क्रीनिंग प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लिया, जो समावेशिता और निष्पक्ष प्रतिनिधित्व के लिए पार्टी के समर्पण को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि संभावित उम्मीदवारों से प्राप्त आवेदनों की भारी संख्या आप सरकार और आम आदमी पार्टी के दृष्टिकोण में जनता के विश्वास को दर्शाती है। अरोड़ा ने बताया कि पार्टी को प्रति वार्ड औसतन 12 से 15 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

उन्होंने पिछले ढाई वर्षों में मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा किए गए परिवर्तनकारी कार्यों की सराहना की और कई कार्यों का उदाहरण देते हुए नगर निकाय चुनावों में पार्टी के अच्छा प्रदर्शन पर की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि लोगों ने हमारी सरकार द्वारा लाए गए क्रांतिकारी बदलाव को देखा है। इसलिए लोग स्थानीय स्तर पर निरंतर विकास सुनिश्चित करने के लिए इन चुनावों में आम आदमी पार्टी का समर्थन करने के लिए तैयार हैं।

अरोड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी का लक्ष्य मतदाताओं का विश्वास जीतने के लिए उच्चतम योग्यता और बेहतर क्षमता वाले उम्मीदवारों को मैदान में उतारना है। उन्होंने दावा किया कि आज की बैठक में देखे पार्टी नेताओं का उत्साह देखकर हम इन चुनावों में ऐतिहासिक जीत के लिए आश्वस्त हैं। निकाय चुनाव बाद आम आदमी पार्टी शहरों में और मजबूत होगी।






ShareFacebook

A-Review-Meeting-Was-Held-Under-The-Leadership-Of-Chief-Minister-Bhagwant-Mann-And-State-President-Aman-Arora-Before-Finalizing-The-List-Of-Candidates-In-The-Local-Body-Elections



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026