September 9, 2026 23:57:22
भाजपा ने स्वर्गीय रविंदर अरोड़ृा की पत्नी रजनी अरोड़ा को वार्ड नंबर 65 से बनाया अपना उम्मीदवार, जानें

भाजपा ने स्वर्गीय रविंदर अरोड़ृा की पत्नी रजनी अरोड़ा को वार्ड नंबर 65 से बनाया अपना उम्मीदवार, जानें इसके पीछे की वजह

Dec11,2024 | Yashpal Sharma | Ludhiana

भारतीय जनता पार्टी ने स्व. रविंदर अरोड़ा (पूर्व जिला अध्यक्ष) की पत्नी रजनी रविंदर अरोड़ा को वार्ड नंबर 65 (हैबोवाल एरिया) से  अपना कौंसलर उम्मीदवार बना चुनाव मैदान में उतार कर एक नया इतिहास रच दिया। असल में रविंदर अरोड़ा की अथक मेहनत और पार्टी के प्रति उनके अहम योगदान को देखते हुए ये टिकट रिवार्ड के तौर पर उनकी पत्नी रजनी अरोड़ा को दिया गया है। गौर हो कि रविंदर अरोड़ा का स्वास्थ्य बेहतर न होने के बावजूद वे अपने जीवन के अंतिम दिनों मेंं भी पार्टी के लिए कार्य करते रहे। इतना ही नहीं उनके रिश्तेदार व नजदीकी तक उन्हें पार्टी का काम छोड़ अपने स्वास्थ्य के प्रति ध्यान देने को कहते रहे, लेकिन इस सब के बीच पार्टी की ओर से लगाई जिम्मेदारी को निभाने के लिए वे बिना परवाह काम करते रहे। रविंदर अरोड़ा ने न केवल भारतीय जनता पार्टी के लिए ही काम किया, ब्लकि समाज की भलाई व इसमें अहम योगदान के लिए संवेदना जैसे ट्रस्ट को खड़ा किया और जरुरतमंदों के लिए यही ट्रस्ट आज अहम योगदान देता दिखाई दे रहा है। इस ट्रस्ट की शुरुआत भले ही एंबुलेंस डालने से लेकर हुई हो, लेकिन आज ये ट्रस्ट सिविल अस्पातल में कई अहम मेडिकल एक्यूपमेंट, ब्लड़ टेस्ट सिस्टम में सुधार जैसे कामों में अहम योगदान प्रदान कर रहा है। लुधियाना में ऐसी दर्जनों संस्थाएं व ट्रस्ट हैं, जिन्हें आगे बढ़ाने में रविंदर अरोड़ा का अहम योगदान रहा। रविंदर अरोड़ा  लुधियाना की इंडस्ट्री को आई किसी भी तरह की दिक्कत के हल को हमेशा तत्पर दिखाई दिए। इंडस्ट्री प्रतिनिधियों को केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठक करवा उक्त समस्या का हल करवाने में अरोड़ा हमेशा कामयाब रहे। उनके समाज के प्रति इसी योगदान को चलते भाजपा ने उनकी पत्नी रजनी रविंदर अरोड़ा को वार्ड नंबर 65 जिसमें हैबोवाल जोशी नगर व पवित्र नगर का बड़ा हिस्सा आता है, से अपना उम्मीदवार बनाकर उतारा है। गौर हो कि लोकसभा चुनाव में इस वार्ड में भाजपा मजबूत बनकर उभरी थी और इसका फायदा कहीं न कहीं भाजपा को इन निगम चुनाव में भी मिलता दिख सकता है। । 

Bjp-Has-Made-Late-Ravinder-Arora-Wife-Rajni-Arora-Its-Candidate-From-Ward-Number-65-Know-The-Reason-Behind-This



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026