शिरोमणि अकाली दल के जिलाध्यक्ष स. भूपिंदर सिंह भिंदा ने वार्ड नंबर 60 से अपना नामांकन भरने डीसी आफिस पहुंचे। शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता स. महेश इंद्र सिंह ग्रेवाल, पूर्व विधायक एसआर क्लेर, पूर्व विधायक रणजीत सिंह ढिल्लों खास तौर पर उनके इस नामांकन भरवाने का हिस्सा बने। इस अवसर पर स. महेश इंद्र सिंह ग्रेवाल ने कहा कि नगर निगम चुनाव में शिअद का प्रर्दशन बेहतर रहेगा और उनके सबसे अधिक उम्मीदवार जीतेंगे। उन्होंने कहा कि आम आमदी पार्टी का पंजाब की जनता एक बार मौका देकर हकीकत देख चुकी है और अब वे दोबारा ऐसी गलती नहीं करेंगे। वहीं इस अवसर पर स. भूपिंदर सिंह भिंदा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की कहनी व करनी को पब्लिक समझ चुकी है और कांग्रेस कार्यकाल को भी पब्लिक देख चुकी है। उन्होंने कहा कि इस बार नगर निगम में शिरोमणि अकाली दल का मेयर बनेगा और लुधियाना में विकास का चक्का घूमेगा।
Sad-District-President-Bhupinder-Singh-Bhinda-Filed-Nomination-From-Ward-Number-60-Know-Who-All-Are-Included