भाजपा उम्मीदवार श्रीमती गुरमीत कौर नीटू की ओर से अपने परिवार के साथ वार्ड नंबर 75 से नगर निगम चुनाव लड़ने के लिए अपना नामांकन आफिस में दाखिल किया। इस दाैरान कवरेज कैंडीडेट के तौर पर रविंदर कौर टिमी ने उम्मीदवार फॉर्म दाखिल किया। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र के केंद्रीय प्रभारी गुरदेव शर्मा देबी और गुरदीप सिंह नीटू खास तौर पर मौजूद रहे। इसके अलावा नामांकन दौरान उपाध्यक्ष भाजपा अश्वनी टंडन, मंडल अध्यक्ष किदवई नगर केवल डोगरा, भूषण जौहर, संदीप भगत, अमरजीत सिंह बिट्टू, मनी आनंद, सुनील आर्य, एडवोकेट नरिंदर सिंह राणा, एडवोकेट गरीश नागरा, गुरुमीत सिंह बब्लू, चरणजीत सिंह अर्शी, बजरंग लाल ढालिया, तुलसीदास डाबी, नरसी खत्री, बनवारी चौहान, प्रभु चौहान, राजू खत्री, सुभाष चौहान राजिंदर ढालिया, बिल्लू ढालिया आदि उपस्थित थे।
Bjp-Candidate-From-Ward-Number-75-Mrs-Gurmeet-Kaur-Neetu-Filed-Nomination