September 10, 2026 01:54:42
भाजपा को झटका, कमलजीत सिंह कड़वल सहित कईं पूर्व कौंसलर 'आप' में शामिल

भाजपा को झटका, कमलजीत सिंह कड़वल सहित कईं पूर्व कौंसलर 'आप' में शामिल

निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी की बड़ी जीत होगी - अमन अरोड़ा

Dec12,2024 | Desk | Ludhiana

लुधियाना की आत्म नगर विधानसभा से कांग्रेस के पूर्व हल्का इंचार्ज और वर्तमान में भाजपा नेता कमलजीत सिंह कड़वल वीरवार को अपने साथियों सहित आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रधान अमन अरोड़ा की ओर से उन्हें पार्टी में शामिल किया गया। कड़वल के अलावा आप में शामिल होने वालों में  कांग्रेस के पूर्व पार्षद गुरप्रीत सिंह गोपी, कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह कोचर, बलजिंदर सिंह कालो, लोक इंसाफ पार्टी के नेता विक्रांत शर्मा, भाजपा के पूर्व पार्षद रंजीत सिंह उभी, बलजिंदर सिंह काहलों मौजूदा जिला परिषद मैँबर, जगजीत सिंह भंम और भाजपा नेता दविंदर सिंह वालिया, सुखवंत सिंह उभी, रवि शर्मा नीटा, रणवीर सिंह उभी प्रीत गुडानी शामिल हैं। सभी नेताओं को आम आदमी पार्टी के पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने चंडीगढ़ पार्टी कार्यालय में औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल कराया और उनका आप परिवार में स्वागत किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां, पार्टी के सह प्रधान अमनशेर सिंह शैरी कलसी, विधायक देव मान, आप नेता डॉ सनी आहलूवालिया और पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता नील गर्ग मौजूद रहें। सभी नेताओं का पार्टी में स्वागत करते हुए अमन अरोड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी को नगर निकाय चुनावों में हर जगह लोगों द्वारा अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। विभिन्न पार्टियों से नेताओं का लगातार आम आदमी पार्टी में शामिल होना दर्शाता है कि निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी की बड़ी जीत होने वाली है। उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों को पार्टी में उचित सम्मान दिया जाएगा।

Setback-To-Bjp-Kamaljit-Singh-Karwal-And-Several-Former-Councillors-Join-Aap

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

Copyright E News Punjab | 2026