डेस्क, लुधियाना। वार्ड नंबर 64 से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार इंदु मुनीश शाह की और से ऋषि नगर में डोर टू डोर प्रचार किया जा रहा है। इस दौरान इंदु मुनीश शाह की और से वॉर्ड के लोगों के साथ मीटिंग भी की गई। इस मौके पर इंदु मुनीश शाह ने कहा कि कांग्रेस, अकाली दल व भाजपा द्वारा सिर्फ लोगों के साथ झूठे वादे किए गए। झूठे वादों के जरिए 70 साल सरकारें बनाते रहे, लेकिन विकास करने की जगह अपने घर भरते रहे। लेकिन आप सरकार द्वारा पिछले तीन सालों से विकास कार्यों की अंधेरी ला रखी है।आज 80 फीसदी लोगों का बिजली का बिल जीरो आ रहा है और युवाओं को नौकरियां भी मिल रही है। उन्होंने सभी इलाके के लोगों के साथ वादा किया अगर वह उन्हें पार्षद बनाकर नगर निगम सदन में भेजते है तो वह वार्ड में डेवलपमेंट में कमी नहीं रहने देंगी। इस बार निगम चुनाव में आप पार्टी का मेयर बनने के बाद विकास कार्यों मे और तेजी लाई जाएगी। इस मौके पर अफजल सिंह, कुलदीप सिंह, जसवंत सिंह, काला, नव्वल, जीकी, हैप्पी, दीपक, गुरबख्श सिंह, गुरप्रीत सेतिया, बबली, काको आंटी, प्रीति आंटी, लवली व अन्य इलाका निवासी मौजूद थे।
Congress-Bjp-And-Akali-Dal-Only-Made-False-Promises-To-The-People-Indu-Munish-Shah