वार्ड नंबर 65 से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार रजनी रविंदर अरोड़ा की ओर से डोर टू डोर प्रचार और चुनावी बैठकों का सिलसिला तेज कर दिया गया है। आज उनकी ओर से जोशी नगर और पवित्र नगर इलाकों में डोर टू डोर प्रचार करके अपने हक में वोट मांगे गए । इस दौरान आम लोगों का समर्थन भी उनके हक में उमड़ता दिखाई दिया । इस दौरान रजनी रविंदर अरोड़ा ने बताया कि लोग पहले कांग्रेस और अब आम आदमी पार्टी के कार्यकाल से तंग आ चुके हैं और अब वे बड़े बदलाव के मूड में हैं । उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने के लिए सबसे पहले भाजपा के पार्षद उम्मीदवारों को जीतना जरूरी है। लुधियाना शहर में बुड्ढे नाले की समस्या को ना कांग्रेस और ना अब आम आदमी पार्टी कोई हल कर पाई है और नाले की सफाई केवल करोड़ों रुपए के भ्रष्टाचार का अड्डा बनकर रह गया है। इस मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी अति संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि अगर वह चुनाव जीत के निगम सदन में आई तो इस समस्या को पहल के आधार पर हल किया जाएगा।
Bjp-Candidate-Rajni-Ravinder-Arora-Went-Door-To-Door-Asking-For-Votes-In-Her-Favor