वार्ड नंबर 64 से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार इंदु मुनीश शाह को सोमवार को डोर टू डोर प्रचार के दौरान जनता का भरपूर सहयोग मिल रहा है। इस दौरान इंदु मुनीश शाह ने कहा कि यह वॉर्ड सिर्फ मेरा वॉर्ड नहीं बल्कि उनका परिवार है। उन्होंने कहा कि वह और उनके पति मुनीश शाह लंबे समय से वॉर्ड के लोगों की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर जनता उनकी झोली जीत डालकर निगम हाउस भेजती है तो पार्षद की कुर्सी को खत्म कर दिया जाएगा। वॉर्ड का हर व्यक्ति पार्षद होगा। उन्होंने कहा कि वॉर्ड में कोई भी व्यक्ति किसी भी तरीके का काम खुद करवा सकेगा। इंदु मुनीश शाह ने कहा कि डोर टू डोर उन्हें जनता द्वारा काफी प्यार दिया जा रहा है। इंदु मुनीश शाह ने कहा कि मीटिंगें कर प्रचार के साथ साथ लोगों की समस्याएं भी सुनी जा रही है। चुनाव के बाद उन्हें पहल के आधार पर हल कराया जाएगा।
If-The-Public-Elects-Him-Then-Every-Person-In-The-Ward-Will-Be-A-Councilor-Indu-Munishshah