वार्ड नंबर 65 से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार रजनी रविंदर अरोड़ा के चुनाव प्रचार को उस समय बड़ा बल मिला, जब युवा भाजपा नेता जतिन शर्मा उनके प्रचार में आ जुटे। इस अवसर पर अमित नागी, हैप्पी अरोड़ा, ओजस्वी अरोड़ा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान रजनी रविंदर अरोड़ा और जतिन शर्मा की ओर से वार्ड नंबर 65 में चुनाव प्रचार की रणनीति व अगली होने वाली मीटिंगों पर चर्चा भी की गई। गौर हो कि एक दिन पहले जहां भाजपा जिला प्रधान रजनीश धीमान रजनी रविंदर अरोड़ा के आफिस पहुंचे थे और वहीं विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश प्रधान सुभाष गुप्ता ने भी कार्यकर्ताओं की मीटिंग ली थी। बड़ी बात है कि वार्ड नंबर 65 में काफी संख्या में भाजपा समर्थक हैं। रजनी रविंदर अरोड़ा की ओर से आज भी कईं जोशी नगर सहित कईं अन्य मोहल्लों में डोर टू डोर जाकर पब्लिक से अपने हक में वोट मांगी। पब्लिक की ओर से भी इस दौरान अपनी वोट भाजपा के हक में देने का दावा किया गया। इस अवसर पर रजनी रविंदर अरोड़ा ने कहा कि सही उम्मीदवार का चुनाव ही वार्ड की अगले पांच साल की डेवलपमेंट तय करता है। उन्होंने कहा कि अगर वे ये चुनाव जीती तो हर एक वार्ड वासी कौंसलर होगा। उन्होंने कहा कि मैं केवल इलाके की सेवा करना चाहती हूं और केवल आपकी वोट से ही संभव है। पहले कांग्रेस और अब आम आदमी पार्टी के कार्यकाल से तंग आ चुके हैं और अब वे बड़े बदलाव के मूड में हैं । उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने कभी भी महिलाओं की सुरक्षा के प्रति गंभीरता नहीं दिखाई। लेकिन अगर वे ये चुनाव जीतती हैं तो महिलाओं की सुरक्षा के प्रति कईं अहम कदम उठाए जाएंगे।
Youth-Leader-Jatin-Sharma-Busy-Campaigning-For-Bjp-Candidate-Rajni-Ravinder-Arora