वार्ड नंबर 65 से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार रजनी रविंदर अरोड़ा की ओर से जोशी नगर स्थित श्री बाला जी मंदिर पहुंच आशीर्वाद लिया गया। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा की सीनियर नेता राशि अग्रवाल भी मौजूद रही। गौर हो कि राशि अग्रवाल इस वार्ड से पूर्व कौंसलर भी रह चुकी हैं। श्री बाला जी मंदिर से निकलने के बाद आज रजनी रविंदर अरोड़ा ने राशि अग्रवाल से अपने वार्ड से संबंधित कुछ अहम टिप्स भी जानें। गौर हो कि राशि अग्रवाल व सीनियर नेता हेमराज अग्रवाल का हैबोवाल के दुर्गापुरी, जोशी नगर सहित कईं इलाकों में बड़ा प्रभाव हैं और अग्रवाल परिवार जब भी इन दो वार्डों से कौंसलर चुनाव लड़ा तो बडे़ मार्जिन से यहां पर जीत हासिल करने का श्रेय इनके पास है। इस दौरान राशि अग्रवाल ने कहा कि अगर केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देश के प्रति काम करने की लगन व मेहनत का आंकलन किया जाए तो आप समझ जाएंगे कि भारतीय जनता पार्टी कैसी पार्टी है। उन्होंने कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्यार करती है और लुधियाना में भी भाजपा के अधिक से अधिक उम्मीदवार जीत कर सदन में जाएंगे। रजनी रविंदर अरोड़ा की ओर से आज भी जोशी नगर, हैबोवाल मेन रोड , आरे वाली गली सहित कईं अन्य जगहों पर डोर टू डोर फेरी निकालते अपने हक में पब्लिक से वोट मांगे। पब्लिक की ओर से भी इस दौरान अपनी वोट भाजपा के हक में देने का दावा किया जा रहा है। इस अवसर पर रजनी रविंदर अरोड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों के चलते ही देश आज तरक्की की राह पर अग्रसर है। केंद्र की योजनाएं पंजाब में सही से लागू हो सकें और नगर निगम से संबंधित समस्याओं का तत्काल प्रभाव से हल हो, इसके लिए उन्हें इस चुनाव जीता कर निगम सदन भेजें। उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी हर व्यक्ति को कर्ज के दल दल में फसंती जा रही है। पंजाब में भाजपा सरकार बनाने के लिए सबसे पहले आपको भाजपा के कौंसलर उम्मीदवारों को जीता निगम सदन भेजना होगा। उन्होंने कहा कि अगर वे ये चुनाव जीती तो हर एक वार्ड वासी कौंसलर होगा। उन्होंने कहा कि मैं केवल इलाके की सेवा करना चाहती हूं और केवल आपकी वोट से ही संभव है। इस अवसर पर उनके साथ अमित नागी, हैप्पी अरोड़ा, ओजस्वी अरोड़ा, अजय व अन्य मौजूद थे।
-bjp-Candidate-Rajni-Ravinder-Arora-Reached-Shri-Balaji-Temple-And-Took-Blessings-Rashi-Aggarwal-Was-Also-Present