केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का लुधियाना में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों के हक में फेरी का दौर आज भी जारी रहा। शुक्रवार को केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने चुनाव प्रचार के आखिरी दिन भारतीय जनता पार्टी के वार्ड नंबर 65 से महिला उम्मीदवार रजनी रविंदर अरोड़ा के ऑफिस पहुंचे और इस दौरान उन्होंने विभिन्न कार्यकतों से बातचीत की। इस अवसर पर सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि पंजाब को तरक्की की राह पर लाने के लिए भाजपा को पंजाब में लाना बेहद जरूरी है और नगर निगम चुनाव में भी भाजपा के उम्मीदवार बड़ी संख्या में जीतकर आएंगे। उन्होंने कहा कि केवल भाजपा को लोकसभा चुनाव तक सीमित नहीं किया जा सकता और अब घर-घर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाएं और उनकी सोच का प्रसार हो रहा है। लोग यह जान चुके हैं कि देश का विकास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में ही संभव है। उन्होंने इस दौरान वार्ड नंबर 65 से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार रजनी रविंदर अरोड़ा के हक में वोट करने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि रजनी रविंदर अरोड़ा बेहद मेहनती और कर्मठ उम्मीदवार है और उनके पति स्वर्गीय रविंदर अरोड़ा की ओर से भारतीय जनता पार्टी को दिए गए योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि रविंदर अरोड़ा भारतीय जनता पार्टी के साथ-साथ शहर के सामाजिक कार्य में भी बराबर योगदान देते रहे । वही इस सफर पर भाजपा उम्मीदवार रजनी रविंदर अरोड़ा की ओर से लोगों से डोर टू डोर प्रचार के दौरान इलाका निवासियों से पांच नंबर बटन दबाने की अपील की गई। उन्होंने कहा यह पांच नंबर बटन भाजपा उम्मीदवार का रहेगा और पांच नंबर बटन दबाने से आपकी वोट मुझे जीतने में अहम भूमिका निभाएगी। आप ये बटन दबाकर इस बार मुझे सेवा का मौका दीजिए। इस अवसर पर परमिंदर मेहता, हैप्पी अरोड़ा, ओजस्वी अरोड़ा, अमित नागी सहित अन्य मौजूद थे
Ward-No-65-Mp-Ravneet-Singh-Bittu-And-Bjp-Candidate-Rajni-Ravinder-Arora-Appealed-To-The-People-To-Press-The-Number-Five-Button