September 10, 2026 03:20:40
लुधियाना में जोड़-तोड़ से बनेगा मेयर, नेताओं की अनदेखी Aap को भारी पड़ी, विजेता सत्ताधारी पार्टी में

लुधियाना में जोड़-तोड़ से बनेगा मेयर, नेताओं की अनदेखी Aap को भारी पड़ी, विजेता सत्ताधारी पार्टी में हो सकते है शामिल

Dec22,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना में नगर निगम चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं। इन नतीजों के मुताबिक आप को 41, कांग्रेस को 30, बीजेपी को 19, शिअद को 2 और आजाद उम्मीदवारों को 3 सीटें मिली। हालांकि मेयर बनाने के लिए 48 सीटें जरुरी है। जिसके चलते अब जोड़ तोड़ के बाद ही मेयर बन सकेगा। लुधियाना वासियों का कही न कही आरोप है कि आप नेताओं की अनदेखी के कारण ही पार्टी को यह नुकसान झेलना पड़ा है। क्योंकि नेताओं द्वारा सिर्फ अपने चहेतों को आगे रखकर काम करवाए जाते हैं। आम जनता की सुनवाई नहीं हो रही। लगातार भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है। जिसके चलते कही न कही निगम चुनाव में वोटरों द्वारा इसका जवाब भी दे दिया गया है। वहीं अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि आप पार्टी द्वारा विजेताओं को पार्टी में शामिल करवाकर मेयर बनाने की कोशिश की जा रही है। लेकिन सूत्र यह भी कहते हैं कि कही भाजपा व कांग्रेस आपस में मिलकर मेयर न बना डाले। अब देखना होगा कि आखिर मेयर की कुर्सी किस पार्टी के पास जाती है। इस बार शहर का मेयर गठबंधन के समर्थन से चुना जाएगा। अगर आप अपना मेयर चुनती है तो उसे सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का पद गठबंधन वाली पार्टी को देना पड़ सकता है। दूसरी ओर, नगर निगम चुनाव के बाद देर रात कांग्रेस और आप हाईकमान में गठबंधन की चर्चाएं शुरू हो गई थीं।


30 सीटों पर ही सिमटी कांग्रेस, आपसी फुट का भी असर

जानकारी के अनुसार 2018 के चुनाव में 63 सीटें जीतकर दबदबा बनाने वाली कांग्रेस 30 सीटों पर सिमट गई, जबकि भाजपा ने 19 सीटें जीतीं। शिरोमणि अकाली दल को सिर्फ दो सीटें मिलीं और तीन निर्दलीय भी जीते। इसके विपरीत, 2018 के चुनाव में कांग्रेस ने 95 वार्डों में से 63 पर कब्जा किया था, जिसमें शिरोमणि अकाली दल ने 11, भाजपा ने 10, लोक इंसाफ पार्टी ने 7, आप ने सिर्फ 1 पर कब्जा किया और चार निर्दलीय उम्मीदवार जीते थे। वहीं बताया जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी में आपसी फुट के कारण यह रिजल्ट सामने आए हैं।

Mayor-Will-Be-Made-In-Ludhiana-Due-To-Manipulation-Neglect-Of-Leaders-Cost-Aap-Dearly-Winner-May-Join-Ruling-Party



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026