September 10, 2026 04:15:11
लुधियाना में पार्षद दिशा ने पार्टी बदलने में सभी को पछाड़ा, एक दिन में 4 बार बदली पार्टी, सुबह कांग्

लुधियाना में पार्षद दिशा ने पार्टी बदलने में सभी को पछाड़ा, एक दिन में 4 बार बदली पार्टी, सुबह कांग्रेस में, दोपहर को आप शाम कोकांग्रेस और रात को फिर आप में हुए शामिल

Dec26,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना में आम आदमी पार्टी द्वारा अपना मेयर के लिए कांग्रेस और भाजपा के पार्षदों को तोड़ने में जुटी है। लुधियाना मेंदल बदलू नेता भी कही पीछे नहीं है। कांग्रेस से वार्ड नंबर 6 से पार्षद जीते जगदीश लाल दीशा ने तो दल बदलने के मामले में सबसे आगेजाते दिखाई दे रहे है। दिशा सुबह कांग्रेसदोपहर को आपशाम को कांग्रेस और रात को फिर आप में चले गए। वीरवार सुबह जगदीशदिशा कांग्रेस में थे। तो दोपहर को आप में शामिल हो गए। लेकिन जब कांग्रेस को इसका पता चला तो कांग्रेस के लीडर उनके घर पहुँचगए और वापिस कांग्रेस में शामिल करवा लिया। लेकिन जब इसका पता आप लीडरों को लगा तो मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर मौक़े परपहुंचे और दिशा को वापिस आप में शामिल करवा लिया। दिशा द्वारा एक दिन में लगातार तीन बार पार्टियां बदलने से पूरा दिन आजराजनीतिक गलियारों में दीशा की खूब चर्चा रही। दीशा ने कांग्रेस की टिकट पर निकाय चुनाव लड़ा था। दीशा ने आम आदमी पार्टी केमहिंदर भट्टी को 1381 वोट से हराया था।


चुनाव में कांग्रेस ने नही दिया साथ

दिशा  ने कहा कि चुनाव में कांग्रेस के किसी भी सीनियर नेता ने साथ नहीं दिया था। जिला कांग्रेस प्रधान संजय तलवाड़ पर दीशा नेआरोप लगाया कि मेरे चुनाव में किसी ने प्रचार तक नहीं किया। आज शाम को मेरे घर जिला कांग्रेस प्रधान संजय तलवाड़ आए थे।राजनीति से हट कर वह मेरे बड़े भाई है। उन्होंने मेरे गले में कांग्रेस का पटका डाल दियालेकिन जैसे ही आम आदमी पार्टी केपदाधिकारियों को इस बात का पता चला तो शाम को फिर से मंत्री लालजीत भुल्लर  अन्य मेरे घर आए और मुझे फिर से आप कापटका पहना दिया। दीशा ने मीडिया से कहा कि वह अब आम आदमी पार्टी के ही सिपाही रहेंगे। वार्ड के विकास के लिए वह हमेशाकाम करेंगे।

In-Ludhiana-Councilor-Disha-Defeated-Everyone-In-Changing-Party-Changed-Party-4-Times-In-One-Day-Joined-Congress-In-The-Morning-Aap-In-The-Afternoon-Joined-Congress-In-The-Evening-And-Again-Joined-Aap-At-Night



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026