September 10, 2026 01:34:39
ब्रेकिंग न्यूज़ - भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में निधन, दिल्ली के एम्स

ब्रेकिंग न्यूज़ - भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में निधन, दिल्ली के एम्स में ली आखिरी सांस

Dec26,2024 | Enews Team | Punjab

चंडीगढ़। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में गुरुवार रात निधन हो गया। उन्हें बेहोश होने के बाद शाम8:06 बजे दिल्ली के एम्स के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। रात 9:51 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। मनमोहन सिंह 2 बार देशके प्रधानमंत्री रहे। वे लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे थे। इससे पहले भी उन्हें कई बार स्वास्थ्य कारणों सेअस्पताल में भर्ती कराया जा चुका था। एम्स के बाहर सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। प्रियंका गांधीभाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी एम्सपहुंचे। उधरपीएम मोदी ने सिंह के परिवार से बात की। इस बीचकर्नाटक के बेलगावी में चल रही कांग्रेस वर्किंग कमेटी मीटिंग रद्द करदी गई है।

पीएम मोदी ने X पर लिखाभारत अपने सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में से एक डॉमनमोहन सिंह जी के निधन पर शोक मना रहा है।साधारण पृष्ठभूमि से उठकर वे एक प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री बने। उन्होंने वित्त मंत्री समेत कई पदों पर काम किया। सालों तक हमारीआर्थिक नीति पर अपनी गहरी छाप छोड़ी। संसद के अंदर उनका योगदान बहुत ही महत्वपूर्ण है। हमारे प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने लोगोंके जीवन को बेहतर बनाने के लिए व्यापक प्रयास किए।

PM ने एक और पोस्ट में लिखा है- 'जब डॉमनमोहन सिंह जी प्रधानमंत्री थे और मैं गुजरात का मुख्यमंत्री थातब हम रोजाना बातचीतकरते थे। हम शासन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर गहन चर्चा करते थे। उनकी बुद्धिमत्ता और विनम्रता हमेशा देखने को मिलती थी।इस दुख कीघड़ी में मेरी संवेदनाएं डॉ मनमोहन सिंह जी के परिवारउनके मित्रों और असंख्य प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति'

ब्रेकिंग न्यूज़ - भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में निधन, दिल्ली के एम्स

Breaking-News-Former-Prime-Minister-Of-India-Manmohan-Singh-Dies-At-The-Age-Of-92-Breathed-His-Last-At-Aiims-Delhi



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026