नगर निगम चुनाव में हुई धांधलियों को लेकर सेंट्रल हल्के के ईसा नगर पुली के नजदीक एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष रजनीश धीमान ने कहा कि नगर निगम चुनाव में इस बार कम मतदान होना चिंता का विषय रहा। जिसका सबसे ज्यादा खामियाजा इन चुनावों में भाजपा को भुगतना पड़ा।प्रशासन द्वारा बनाई वोटर लिस्ट में बहुत खामियां थी । कई वार्डों में पूरे के पूरे मुहल्ले के लोग मतदान करने से वंचित रह गए।आप सरकार द्वारा ये चुनाव महज औपचारिकता पूरी करने के लिए करवाया गया। वही तीन साल में दो बार वार्ड बंदी होने के बाबजूद भी सही प्रकार से वोटर लिस्टों का तैयार न होना भी एक सवालिया निशान है। क्योंकि सत्ताधारी पार्टी को लगता था कि वो वोटर लिस्ट में हेर फेर कर चुनाव आसानी से जीत जाएंगे। परंतु इसमें भी उनको मुंह की खानी पड़ी और वो मेयर बनाने के आंकड़े तक भी पहुंच नहीं सके। धीमान ने कहा कि चुनावों के दौरान सत्ताधारी पार्टी के प्रतिनिधियों ने जिस प्रकार भाजपा उम्मीदवारों और उनके प्रतिनिधियों को तंग किया।उससे साफ जाहिर होता है कि उनको अपनी हार स्पष्ट दिखाई दे रही थी। उन्होंने चुनाव आयोग से दुबारा नगर निगम चुनाव करवाने की अपील की। नगर निगम चुनाव में आप विधायकों की ओर से पूरी तरह गुंडागर्दी की गई। कई वार्डों में अपने उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए गुंडागर्दी से जाली वोट भी डलवाई गई।अगर चुनाव आयोग की ओर निष्पक्ष चुनाव करवाए जाते तो आज नगर निगम चुनाव का रिजल्ट कुछ ओर होना था।चुनाव आयोग भी सत्ताधारी पार्टी के हाथों की कठपुतली बना रहा। धीमान ने कहा की नगर निगम चुनाव के दौरान आप विधायकों की ओर से भाजपा नेताओं के साथ भी गुंडागर्दी की गई।उनके साथ पोलिंग बूथों पर गलत शब्दावली पर प्रयोग की गई ।जिसे भाजपा कभी बर्दाश्त नहीं करेगी और इसके लिए जल्द ही चुनाव आयोग को शिकायत कर इसका जवाब मांगा जाएगा।इस मौके पर जिला महामंत्री यशपाल जनोत्रा, जिला उपाध्यक्ष डॉ.निर्मल नैय्यर, नवल जैन, सरदार गुरदीप सिंह नीटू, पार्षद गुरजीत सिंह गोरा, प्रेस सचिव डा सतीश कुमार, मंडल प्रधान केवल डोगरा, हिमांशु कालड़ा, जसदेव तिवारी, सुरिंदर शिंदा आदि मौजूद थे।
This-Election-Was-Conducted-By-The-Aap-Government-Just-To-Complete-The-Formality-Rajneesh-Dhiman