September 10, 2026 03:30:35
आम आदमी पार्टी की टिकट पर काउंसलर चुनाव लड़े बॉबी शर्मा व उनके बेटे पर लगे घर में घुसकर जान से मारने

आम आदमी पार्टी की टिकट पर काउंसलर चुनाव लड़े बॉबी शर्मा व उनके बेटे पर लगे घर में घुसकर जान से मारने की धमकियां देने का आरोप

Dec28,2024 | Yashpal Sharma | Ludhiana

नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी के विधायकों के चहेतों की हार के रुझान आते दिखाई  लगे हैं। वार्ड नंबर 70 के आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कामराज शर्मा उर्फ बॉबी शर्मा व उनके बेटे हिमांशु शर्मा पर जबरन घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगे हैं।  यह आरोप रामनगर निवासी करण चोपड़ा की ओर से लगाए गए है। इस मामले संबंधी करण चोपड़ा की ओर से कैलाश नगर पुलिस चौकी में कामराज उर्फ बॉबी शर्मा और उनके बेटे के खिलाफ शिकायत भी दी है। शुक्रवार शाम को यह पूरा विवाद रामनगर एरिया में ट्यूबवेल न चलाने और  स्पोर्ट्स कंपलेक्स को न खोलने को लेकर शुरू हुआ। जिसको लेकर बॉबी शर्मा ओर करण चोपड़ा के बीच पहले मोबाइल पर बहसबाजी हुई।  इसके बाद बॉबी शर्मा व उनका बेटा हिमांशु शर्मा (निगम में कॉन्ट्रैक्ट पर जेई) शिकायतकर्ता करण चोपड़ा के घर पर आ गए । इस दौरान करण चोपड़ा ने भी स्थानीय इलाका निवासियों को वहां बुला लिया था। इस दौरान दोनों पक्षों में खूब बहस बाजी हुई लेकिन मौके पर माहौल गरमाता देख बॉबी शर्मा व उनका बेटा धमकियां देते हुए वहां से कार में निकल गए। शिकायतकर्ता करण चोपड़ा की ओर से इस पूरे विवाद का वीडियो अपने फेसबुक पर भी अपलोड कर दिया गया है। लेकिन  यह पूरा मामला नगर निगम चुनाव में भाजपा उम्मीदवार की जीत और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कामराज उर्फ बॉबी शर्मा की हार से जुड़ा है। करण चोपड़ा ने बताया कि बॉबी शर्मा को यह लगता है कि उन्होंने नगर निगम चुनाव में उनकी मदद नहीं की और उन्हें वोट नहीं दिलाई। जिसको लेकर वह अब उनसे ट्यूबवेल और स्पोर्ट्स कंपलेक्स का काम लेना चाह रहा हैं। करण चोपड़ा ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसे इंसाफ दिलाया जाए और उसे डर है कि उस पर व उसके परिवार पर जानी माली नुकसान होने का भी खतरा बना हुआ है। वही इस बारे में जब बॉबी शर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि शुक्रवार को ट्यूबवेल ना चलने के चलते उनका स्थानीय लोगों के फोन आ रहे थे। जिसके चलते उन्होंने फोन पर पहले करण चोपड़ा से बात की और उसे ट्यूबवेल चलने को कहा। बाद में वे शाम में करण चोपड़ा के घर से कुछ दूरी से गुजर रहे थे तो उनकी कार गड्ढे में फस गई । जिसे निकालने के बाद स्थानीय एक व्यक्ति ने कुछ ही दूरी पर करण चोपड़ा के घर में आने को कहा गया । जहां पर पहले से स्थानीय इलाका निवासी बैठे थे । इस दौरान आपस में हुई बहस बाजी के बाद वे वहां से निकल गए। उन्होंने कहा कि उनका मकसद केवल लोगों को समय पर पानी पहुंचाने के लिए ट्यूबवेल चलाने का था और अब इस मामले को जानबूझकर राजनीतिक रंगत दी जा रही है।

आम आदमी पार्टी की टिकट पर काउंसलर चुनाव लड़े बॉबी शर्मा व उनके बेटे पर लगे घर में घुसकर जान से मारने

Bobby-Sharma-Who-Contested-Councilor-Election-On-Aam-Aadmi-Party-Ticket-And-His-Son-Were-Accused-Of-Entering-The-House-And-Giving-Death-Threats



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026