September 10, 2026 02:53:01
नए साल के पहले दिन पीएम मोदी से मिले दिलजीत दोसांझ, सिंगर के गाने पर पीएम मोदी टेबल पर थाप देते दिखा

नए साल के पहले दिन पीएम मोदी से मिले दिलजीत दोसांझ, सिंगर के गाने पर पीएम मोदी टेबल पर थाप देते दिखाई दिए

-मुलाकात की फोटो व वीडियो X पर की शेयर

Jan2,2025 | Desk | New Delhi

नए साल के पहले ही दिन पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ने देश के पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। पीएम मोदी को देखते ही दिलजीत ने उन्हें सैल्यूट किया और इसके बाद पीएम ने सत श्री अकाली कहकर दिलजीत का स्वागत किया। इस मुलाकात दौरान प्रधानमंत्री माेदी व दिलजीत दोसांझ के बीच देश व देश की संस्कृति सहित कईं अन्य मुददों पर चर्चा हुई। इस दौरान पीएम ने कहा कि जब हिंदुस्तान के किसी गांव का लड़का दुनिया भर में नाम रोशन करता है तो अच्छा लगता है, जिस पर दिलजीत ने थैंक्यू जी कहकर पीएम को संबाेधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि आपके परिवार ने आपका नाम दिलजीत रखा है तो आप लोगों को जीतते ही जा रहे हो। दिलजीत ने कहा कि किताबों में मेरा भारत महान पढ़ा था, लेकिन पूरा भारत घूमने के बाद पता चलता है  क्यों कहते हैं कि मेरा भारत महान। दिलजीत ने कहा कि भारत में अगर सबसे बड़ा कोई जादू है तो वो योग है। मोदी ने कहा कि जिसने योग को महसूस किया है वह इसकी ताकत जानता है। इस दौराना दिलजीत ने कहा कि मैंने आपका एक इंटरव्यू देखा था। हमारे लिए प्रधानमंत्री एक बहुत बड़ा पद है। इसके पीछे एक मां, एक बेटा और एक इंसान है। कई बार, यह आधा सच बहुत बड़ा होता है जब आप मां और पवित्र गंगा को अपने साथ लेकर चलते हैं। यह दिल को छू जाता है। ये बात दिल से निकली है तभी दिल तक गई है। इस दौरान दिलजीत ने पीएम मोदी को श्री गुरु नानक देव पर एक पंजाबी गीत सुनाया.. कैंदे कित्थे है तेरा रब दिसदा ही नहीं, मैं केहा अखां बंद कर महसूस कर। गुरु नानक तां अंग संग है तू ही बस गैरहाजिर है, गुरु नानक... गुरु नानक... गुरु नानक...। इसका वीड़ियो भी X पर शेयर किया गया है, जब दिलजीत गाना गा रहे थे, तब PM मोदी टेबल पर थाप देते नजर आए। दोसांझ ने PM मोदी से मुलाकात की कुछ तस्वीरें और वीडियो भी X (पूर्व ट्विटर) पर शेयर कीं। उन्होंने इस मुलाकात को यादगार बताया। दिलजीत के साथ उनकी टीम भी मौजूद रही। दिलजीत दोसांझ ने अपने दिल लुमिनाटी टूर का लास्ट शो लुधियाना में किया था।

नए साल के पहले दिन पीएम मोदी से मिले दिलजीत दोसांझ, सिंगर के गाने पर पीएम मोदी टेबल पर थाप देते दिखा नए साल के पहले दिन पीएम मोदी से मिले दिलजीत दोसांझ, सिंगर के गाने पर पीएम मोदी टेबल पर थाप देते दिखा

Diljit-Dosanjh-Met-Pm-Modi-On-The-First-Day-Of-The-New-Year



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026