September 11, 2026 04:44:07
पंजाब भाजपा को जल्द मिल सकता है नया प्रधान, जानें कौन कौन इस दौड़ में शामिल

पंजाब भाजपा को जल्द मिल सकता है नया प्रधान, जानें कौन कौन इस दौड़ में शामिल

Jan2,2025 | Yashpal Sharma | Ludhiana

पंजाब में भाजपा को जल्द नए प्रधान मिल सकता है और इस महीने (जनवरी) के अंत तक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के एलान के तुरंत बाद ये नियुक्ति की जा सकती है। जिसके बाद एक महीने के अंदर अंदर पंजाब भाजपा को नया प्रधान मिल सकता है। गौर हो कि पिछले करीब चार महीने से अधिक समय से पंजाब भाजपा के प्रधान सुनील जाखड़ की एक्टिविटी पूरी तरह से ठप पड़ी हुई है और इसका नतीजा है कि प्रदेश भाजपा की कईं अहम बैठकें तक का शैडयूल नहीं बन पा रहा है। इतना ही नहीं करीब दो महीने पहले पंजाब की चार विधानसभा में हुए चुनाव में भाजपा की ओर से उतारे गए उम्मीदवारों के चुनाव प्रचार तक में भाजपा के प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ शामिल नहीं हुए थे। गौर है कि करीब चार महीने पहले सुनील जाखड़ के प्रदेश प्रधान के इस्तीफे की खबरें सोशल मीड़िया पर वॉयरल हुई थी, हालांकि इस के तुरंत बाद भाजपा के प्रदेश नेताओं ने ऐसा कुछ भी न हाेने व इस खबर को अफवाह बताया था। लेकिन तब से सुनील जाखड़ की भाजपा के प्रधान की तौर पर अगुवाई एकदम से ठप होकर रह गई और इस समय भाजपा के प्रदेश महासचिव ही प्रदेश की कमान संभाले हुए हैं।


 भाजपा प्रदेश प्रधान बनने की दौड़ में किस किस का नाम 

भाजपा हाईकमान की ओर से पंजाब में अश्विनी शर्मा को प्रदेश प्रधान की कुर्सी से उतार उनकी जगह कांग्रेस से आए दिग्गज नेता सुनील जाखड़ को प्रधान की कुर्सी पर बिठाया था और हाईकमान के इस फैसले से अश्वनी शर्मा बेहद नाखुश थे। जिसके चलते वे कई सप्ताह तक उन्होंने भाजपा के कार्यक्रमों में शिरकत तक करनी छोड़ दी थी। पार्टी हाईकमान की ओर से ये बड़ा एक्सपायरिमेंट विधानसभा चुनाव 2022 को देखते किया था। जिससे भाजपा हाईकमान काे लग रहा था कि विधानसभा चुनाव में इससे नतीजे बेहतर आएंगे। लेकिन अंदरखाते हाईकमान का ये एक्सपायरिमेंट भाजपा के टक्साली दिग्गज नेताओं को पसंद नहीं आया। यही कारण है कि सुनील जाखड़ के प्रधान बनने के बाद प्रदेश भाजपा गुलदस्ते की तरह एक साथ नहीं आ पाई और विधानसभा चुनाव के लिए किया ये एक्सपायरिमेंट पूरी तरह से फेल हो गया। सूत्र बताते हैं कि यही कारण है कि सुनील जाखड़ अब प्रदेश प्रधान की कुर्सी त्यागना चाहते हैं, लेकिन हाईकमान ने उन्हें अभी तक रोके रखा है। अब सवाल ये खड़ा होता है कि भाजपा हाईकमान फिर से कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में आए किसी नेता को प्रदेश की कमान थमाएंगी या भाजपा के पुराने दिग्गज नेताओं में से किसी ये कमान दी जाती है। सूत्र बताते हैं कि अध्यक्ष पद की दौड़ में  बीजेपी के वरिष्ठ नेता अविनाश रॉय खन्ना, अश्विनी शर्मा, तरुण चुघ, मनाेरंजन कालिया और सुभाष शर्मा शामिल बताए जाते हैं। लेकिन वहीं तीन कांग्रेसी नेता ( अब भाजपा में ) भी इस दौड़ में बताए जा रहे हैं। जिनमें पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल को केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल का समर्थन प्राप्त है तो पूर्व विधायक केवल ढिल्लों को पंजाब संगठन महासचिव एम. श्रीनिवासलु को समर्थन प्राप्त है। वहीं पूर्व मंत्री राणा गुरमीत सोढ़ी को केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का समर्थन मिल रहा है। 

Punjab-Bjp-May-Soon-Get-A-New-Chief-Know-Who-All-Are-In-This-Race



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं