September 10, 2026 07:15:13
बिल्डिंग बाॅयलाज का उल्लंघन करने वाले होटलों पर निगम की कार्रवाई , 8 होटल सील

बिल्डिंग बाॅयलाज का उल्लंघन करने वाले होटलों पर निगम की कार्रवाई , 8 होटल सील

- पूरे शहर में 100 के करीब होटल इस कार्रवाई की कतार में

-सबसे अधिक होटल नगर निगम जोन ए के तहत हैं बनें

Jan3,2025 | Yashpal Sharma | Ludhiana

लुधियाना, 3 जनवरी:

नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने बिल्डिंग बॉयलाज का उल्लंघन करने वाले होटलों पर एक्शन लेना शुरु कर दिया है। जिसके तहत सबसे पहले नगर निगम जोन डी की बिल्डिंग ब्रांच ने एक्शन लेते हुए पार्किंग की उल्लंघना व व्यवस्था न रखने वाले सात होटलों को सील कर दिया गया है। ये कार्रवाई बाड़ेवाल रोड, फिरोजपुर रोड, शाम नगर रोड, हरनाम नगर रोड और दुगरी रोड स्थित होटलों पर की गई है। जिनमें दुगरी रोड स्थित 3 इन, हरनाम नगर में डी आज्ञा, बाडेवाल रोड पर आते होटल ए स्टार, होटल पाम व्यू आर्किड और फिरोजपुर रोड स्थित कॉप इंटरनेशनल शामिल है।  तंग एरिया में बने होटल व पार्किंग की व्यवस्था न रखने को लेकर एक मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में विचाराधीन है और इसी के मददेनजर नगर निगम की ओर से ये एक्शन लिया गया है। बताया जाता है कि लुधियाना के चारों जोन में निगम की हद में ऐसे 100 के करीब होटल हैं। जिनमें सबसे अधिक होटल नगर निगम जोन ए के एरिया में बने हुए हैं। नगर निगम के अन्य जोन की ओर से भी अब होटल सीलिंग को लेकर आने वाले दिनों में कार्रवाई की जा सकती है। नगर निगम जोन डी बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारियों ने बताया कि नगर निगम कमिश्नर आदित्य डेचलवाल के निर्देश पर यह सीलिंग अभियान चलाया गया। बड़ी बात है कि नगर निगम के यही बिल्डिंग अफसर पहले इन इल्लीगल बिल्डिंग का निर्माण करने के हिस्सेदार बनते रहते हैं और अब जब उक्त मामले में हाईकोर्ट में इनकी पेशी दौरान फटकार लग रही है तो इन्हें अब एक्शन की याद आ गई हैं। नगर निगम की इस कार्रवाई दौरन बिल्डिंग इंस्पेक्टर पाल प्रणीत, इंस्पेक्टर किरणदीप सिंह, इंस्पेक्टर तरुणपाल सहित बिल्डिंग टीम व पुलिस बल साथ मौजूद था। 

Corporation-Takes-Action-Against-Hotels-Violating-Building-Bylaws-8-Hotels-Sealed

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं