September 10, 2026 05:56:41
प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर ने संभाला मेयर का पद, मुख्यमंत्री मान व प्रधान अमन अरोड़ा ने नवर्निर्वाचित पदा

प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर ने संभाला मेयर का पद, मुख्यमंत्री मान व प्रधान अमन अरोड़ा ने नवर्निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई

अरोड़ा ने दिवंगत विधायक गुरप्रीत गोगी को याद करते हुए कहा- उनकी दिली इच्छा भी हुई पूरी

Jan20,2025 | Yashpal Sharma | Ludhiana


डेस्क, लुधियाना


लंबे इंतजार के बाद आखिरकार लुधियाना शहर को अपना नया मेयर मिल गया। आम आदमी पार्टी (आप) की प्रधान इंद्रजीत कौर लुधियाना की मेयर चुनी गई हैं। राकेश पराशर को सीनियर डिप्टी मेयर व प्रिंस जौहर को डिप्टी मेयर बनाया गया हैं। 


मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और कहा कि आम आदमी पार्टी के नेतृत्व में लुधियाना नगर निगम प्रशासन पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ काम करेगा और लुधियाना के विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा। अमन अरोड़ा ने पार्टी नेताओं के साथ लुधियाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस की और मीडिया को संबोधित किया। अरोड़ा ने कहा कि आज लुधियाना में एक नया अध्याय शुरू हुआ है। आम आदमी पार्टी ने लुधियाना को पहली बार महिला मेयर दी है। हमारे सीनियर डिप्टी मेयर राकेश पाराशर भी काफी अनुभवी हैं। वह छठी बार पार्षद बने हैं।


उन्होंने कहा कि पंजाब भर में लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद आम आदमी पार्टी ने 35 से अधिक स्थानों पर मेयर व अध्यक्ष नियुक्त किए हैं। यह हमारे लिए बहुत गर्व की बात है और पंजाब के लिए एक नई शुरुआत भी है। अमन अरोड़ा ने आम आदमी पार्टी के दिवंगत पूर्व विधायक गुरप्रीत गोगी को भी याद किया और कहा कि उनकी दिली इच्छा थी कि आम आदमी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ लुधियाना का मेयर बने। आज हमें बहुत खुशी है कि उनकी इच्छा पूरी हो गई। भविष्य की रणनीति के बारे में अरोड़ा ने कहा कि लंबे समय से रुके हुए विकास कार्यों को शीघ्र पूरा किया जाएगा तथा शहर को सुंदर व स्वच्छ बनाने के लिए नई योजनाएं बनाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि शहर को साफ-सुथरा रखना और लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी पहली प्राथमिकता है। इसके लिए हमारे महापौर, उप महापौर और सभी पार्षद दिन-रात मेहनत करेंगे।


इससे पहले लुधियाना नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षदों को पटियाला के डिवीजनल कमिश्नर दलजीत सिंह मांगट ने शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां, विधायक मदन लाल बग्गा, विधायक अशोक पराशर पप्पी, विधायक दलजीत सिंह भोला ग्रेवाल, विधायक राजिंदर पाल कौर छीना, विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू, सुखचैन गोगी और नगर निगम कमिश्नर आदित्य देचलवाल जनरल हाउस के सदस्य के तौर पर मौजूद थे ।


इसके बाद नवनियुक्त मेयर प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर, सीनियर डिप्टी मेयर राकेश पराशर, डिप्टी मेयर प्रिंस जौहर सहित शहर के विधायकों और उनके समर्थकों ने जगराओं पुल के निकट गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब और दुर्गा माता मंदिर में माथा टेका। उन्होंने जगराओं ब्रिज पर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव तथा जालंधर बाईपास पर डॉ. बी.आर. अंबेडकर को भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर ने संभाला मेयर का पद, मुख्यमंत्री मान व प्रधान अमन अरोड़ा ने नवर्निर्वाचित पदा

Principal-Inderjit-Kaur-Took-Over-As-Mayor-Chief-Minister-Mann-And-Chief-Aman-Arora-Congratulated-The-Newly-Elected-Office-Bearers



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं