September 10, 2026 06:45:54
नगर निगम में ठेकेदार और अफसर के बीच साथ गांठ की खुलेगी पोल, नवनियुक्त मेयर साहिबा ने मंगवाई फाइल और

नगर निगम में ठेकेदार और अफसर के बीच साथ गांठ की खुलेगी पोल, नवनियुक्त मेयर साहिबा ने मंगवाई फाइल और तलब किए अफसर

Jan24,2025 | Yashpal Sharma | Ludhiana

 नगर निगम में ठेकेदार और अफसरों के बीच रिश्वतखोरी और सेटिंग का खेल कितना मजबूत है, इसका अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि एक ठेकेदार की ओर से सड़क के निर्माण में मात्र 10 फीसदी काम भी पूरा नहीं किया गया , लेकिन बीएंडआर एक्सियन ने उक्त ठेकेदार को 50 फीसदी वर्क  कंप्लीट होने का सर्टिफिकेट जारी कर दिया । यह पूरा मामला नगर निगम जोन C से संबंधित है जहां करीब 1 साल पहले ईस्टमैन चौक से डंडारी कलां तक सड़क बनाने का काम एलआरवाई नाम के ठेकेदार को अलॉट किया गया था।  करीब 4 महीने पहले इस काम को शुरू करने का की पत्थर भी लगाया गया और इसके बाद मौके पर यह सड़क खोदी तो गई लेकिन इसका निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया। वही नगर निगम जोन C के एक्सियन राकेश सिंगला उक्त ठेकेदार पर इतने मेहरबान है कि उसे 50 फीसदी काम पूरा करने का सर्टिफिकेट तक जारी कर दिया।  इस मामले में डंडारी गांव निवासी राम सिंह की ओर से नगर निगम कमिश्नर को भी शिकायत की गई है लेकिन इसके बावजूद अभी तक किसी भी तरह का कोई सख्त एक्शन नहीं लिया है। लेकिन अब इस पूरे मामले में नगर निगम में मेयर का चार्ज संभालने वाली  प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर की ओर से इस पूरे मामले की गंभीरता को समझते हुए ईस्टमैन चौक से ढंडारी कलां की सड़क की फाइल मंगवा ली है और उसके साथ-साथ एक्सियन राकेश सिंगला को भी इस मामले में तलब कर लिया गया है। मेयर प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर ने बताया कि आम पब्लिक को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी और डेवलपमेंट के कार्य पहल के आधार पर पूरे करवाए जाएंगे। अगर इस मामले में नगर निगम के अफसर की कोई कोताही पाई जाती है उन पर भी सख्त एक्शन लेने में कोई गुरेज नहीं किया जाएगा।

नगर निगम में ठेकेदार और अफसर के बीच साथ गांठ की खुलेगी पोल, नवनियुक्त मेयर साहिबा ने मंगवाई फाइल और

The-Nexus-Between-The-Contractor-And-The-Officer-In-The-Municipal-Corporation-Will-Be-Exposed-The-Newly-Appointed-Mayor-Sahiba-Asked-For-The-File-And-Summoned-The-Officers

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं