September 10, 2026 06:32:30
अरोड़ा ने वित्त मंत्री सीतारमण से आगामी बजट में एमपीएलएडी के लिए आवंटन 5 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 10 कर

अरोड़ा ने वित्त मंत्री सीतारमण से आगामी बजट में एमपीएलएडी के लिए आवंटन 5 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 10 करोड़ रुपये करने का किया अनुरोध

Jan28,2025 | Enews Punjab Team | Ludhiana

लुधियाना, 28 जनवरी, 2025:             लुधियाना से सांसद (राज्यसभा) संजीव अरोड़ा ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर आगामी बजट में एमपीएलएडी के लिए आवंटन बढ़ाकर 10 करोड़ रुपये करने का अनुरोध किया है। आज यहां यह जानकारी देते हुए अरोड़ा ने कहा कि उन्होंने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि आगामी बजट के करीब आते ही वह वित्त मंत्री का ध्यान 21 मार्च और 29 अक्टूबर, 2023 के अपने पिछले पत्राचार की ओर आकर्षित करना चाहते हैं, जिसमें उन्होंने संसद सदस्य स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (एमपीएलएडी) के तहत आवंटन बढ़ाकर 10 करोड़ रुपये प्रति सांसद प्रति वर्ष करने की मांग की थी और उनसे इस पर विचार करने का अनुरोध किया था। अरोड़ा ने अपने पत्र में आगे उल्लेख किया कि 2011 में निर्धारित 5 करोड़ रुपये का वर्तमान आवंटन अब सांसदों के निर्वाचन क्षेत्रों में बढ़ती विकासात्मक जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं है। पिछले 14 वर्षों से बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, स्वच्छता की बढ़ती मांगों और मुद्रास्फीति के प्रभाव को देखते हुए, एमपीएलएडी फंड में वृद्धि से सांसदों को अधिक व्यापक परियोजनाएं शुरू करने का अधिकार मिलेगा, जिससे लोगों को सीधे लाभ होगा। अरोड़ा ने उम्मीद जताई कि उनके सुझावों को स्वीकार किया जाएगा और व्यापक जनहित में आगामी केंद्रीय बजट में लागू किया जाएगा।

Arora-Urges-Fm-Sitharaman-To-Raise-Mplads-Allocation-From-Rs-5-Crores-To-Rs-10-Crores-In-Upcoming-Budget



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं