September 10, 2026 07:11:10
पंजाब के मिनिस्टर का दिल्ली में हंगामा:aap वर्करों से मारपीट, अमन अरोड़ा से पुलिस कर्मी बोला- मंत्री

पंजाब के मिनिस्टर का दिल्ली में हंगामा:aap वर्करों से मारपीट, अमन अरोड़ा से पुलिस कर्मी बोला- मंत्री पंजाब के हो दिल्ली के नहीं

Feb2,2025 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब के आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रधान और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने बीती रात दिल्ली के तुगलक रोड थाना के बाहर AAP वर्करों के साथ दिल्ली पुलिस के खिलाफ हंगामा कर रोष जाहिर किया। उनका आरोप था कि दिल्ली में भाजपा शराब और पैसे बांट रही है। इस संबंध में जब पुलिस को AAP वर्करों ने शिकायत दी तो पुलिस ने कार्रवाई करने की बजाय उल्टा AAP वर्करों और कुछ पत्रकारों को थाने में बंद कर दिया। अमन अरोड़ा ने थाना के बाहर पुलिस अधिकारियों के साथ बहसबाजी की वीडियो भी फेसबुक शेयर की है। वीडियो में अमन अरोड़ा को थाने में पुलिस कर्मी घुसने नहीं दे रहे थे। अरोड़ा के एक साथी ने पुलिस कर्मी से कहा भी कि वह पंजाब के मंत्री है तो पुलिस कर्मी ने सख्त लहजे में जवाब दिया कि मंत्री पंजाब के है दिल्ली के नहीं। अमन अरोड़ा और तुगलक रोड थाना में रात 2 बजे यह बहसबाजी हुई जिसकी वीडियो आज पूरे पंजाब भर में खूब वायरल हो रही है।


कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा बोले...

जानकारी देते हुए अमन अरोड़ा ने कहा कि रात 2 बजे थाना में इसलिए आना पड़ा कि दिल्ली पुलिस AAP वर्करों के साथ धक्केशाही कर रही है। भाजपा के उन लोगों को पुलिस ने छोड़ दिया है जो शराब और पैसे बांट रहे थे। अमन ने कहा कि मेरे साथ आज कैबिनेट मंत्री लालजीत भुल्लर, शैरी कलसी आदि सभी मौजूद है। दिल्ली में आज थानों में इंसाफ नहीं मिल रहा। AAP वर्करों से हमें मिलने तक नहीं दिया जा रहा। दिल्ली पुलिस से निवेदन है कि वर्दी की इज्जत रखे, भाजपा के इशारे पर काम न करें। पुलिस की धक्केशाही का AAP डटकर विरोध करेगी।

Punjab-Minister-Creates-Ruckus-In-Delhi-Aap-Workers-Beaten-Up-Policeman-Told-Aman-Arora-Minister-Is-From-Punjab-Not-Delhi



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं