September 11, 2026 08:04:51
केजरीवाल का शीश महल, शराब घोटाला आम आदमी पार्टी पर दिल्ली विधानसभा चुनाव में पड़ रहे भारी, भाजपा बंप

केजरीवाल का शीश महल, शराब घोटाला आम आदमी पार्टी पर दिल्ली विधानसभा चुनाव में पड़ रहे भारी, भाजपा बंपर जीत की ओर

दिल्ली की मौजूदा सीएम आतिशी, दुर्गेश पाठक चल रहे पीछे

Feb8,2025 | Yashpal Sharma | New Delhi

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल का शीश महल,  शराब घोटाला और डेवलपमेंट का मुद्दा दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे पर हावी होता दिखाई दे रहा है यही कारण है कि शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी लगभग दो गुना सीटों पर आम आदमी पार्टी से आगे चल रही है हालांकि पहले राउंड की गिनती में दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल मौजूदा सीएम अतिथि और दिल्ली के स्टाफ नेता मनीष सिसोदिया भी पीछे चल रहे थे हालांकि अब दूसरे राउंड की गिनती के बाद अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया आगे हो गए हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव में बैलट वोट्स की गिनती पूरी हो चुकी है। अब EVM की काउंटिंग चल रही है। रुझानों में भाजपा 43 सीट और आम आदमी पार्टी (AAP) 26 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस को 1 सीट पर बढ़त है। यानी रुझानों में भाजपा बहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी है। पहले राउंड की गिनती में नई दिल्ली सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) के अरविंद केजरीवाल, कालकाजी सीट से आतिशी पीछे चल रहे थे,। जंगपुरा से मनीष सिसोदिया और पटपड़गंज से अवध ओझा आगे चल रहे हैं। पहले ये भी पीछे चल रहे थे। दिल्ली में 5 फरवरी को 70 सीटों पर 60.54% मतदान हुआ था। 14 एग्जिट पोल आए। काउंटिंग से कुछ देर पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री और कालकाजी से AAP कैंडिडेट आतिशी ने कहा, "यह सामान्य चुनाव नहीं है, ये अच्छे और बुरे के बीच की लड़ाई है। दिल्ली की जनता AAP और केजरीवाल के साथ खड़ी है। केजरीवाल चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगे।"दो राउंड की गिनती के बाद भाजपा शाहदरा, सीमापुरी गोंडा, नरेला, रिठाला, बवाना मुंडका, नांगलोई जाट, मंगोलपुरी, शालीमार बाग, शकूर बस्ती, त्रिनगर, पटेल नगर, मोती नगर, मादीपुर, राजौरी गार्डन, हरी नगर विकासपुरी, उत्तम नगर, द्वारका, मटियाला, नजफगढ़, बिजवासन, पालम, दिल्ली कैंट, कस्तूरबा नगर, मालवीय नगर, छतरपुर , संगम विहार, ओखला , कोंडली, विश्वास नगर, गोकुलपुर, मुस्तफाबाद, मुंडका सीट पर बीजेपी आगे चल रही है जबकि तिलक नगर, राजेंद्र नगर, नई दिल्ली, जंगपुरा महरौली,  देवली, अंबेडकर नगर, बदरपुर, त्रिलोकपुरी, लक्ष्मी नगर, गांधीनगर, सीलमपुर बाबरपुर, बुराड़ी, तिमारपुर, आदर्श नगर, किराड़ी, रोहिणी, वजीरपुर, सदर बाजार, चांदनी चौक, मटिया महल, बाली मरण, करोल बाग, पटेल नगर, सुल्तानपुर माजरा सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। जबकि इकलौती बादली सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं। तीन राउंड की गिनती के बाद भाजपा 40 और आम आदमी पार्टी 30 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। अगर आम आदमी पार्टी के बड़े चेहरों की बात की जाए तो इनमें कालकाजी सीट पर दिल्ली की मौजूदा सीएम आरटीसी क्रीम 1100 वोट से पीछे चल रही है। राजेंद्र नगर से दुर्गेश पाठक करीब 1000 वोट से पीछे चल रहे हैं। ग्रेटर कैलाश से सौरभ भारद्वाज पीछे चल रहे हैं जबकि नई दिल्ली सीट पर अरविंद केजरीवाल 260 वोट से और जंगपुरा सीट पर मनीष सिसोदिया 2600 वोट से आगे चल रहे हैं

Kejriwal-Sheesh-Mahal-Liquor-Scam-Are-Weighing-Heavily-On-Aam-Aadmi-Party-In-Delhi-Assembly-Elections-Bjp-On-The-Way-To-Bumper-Victory



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं