September 11, 2026 08:05:01
उत्तरांचल कुमाऊं विकास परिषद् ने धूमधाम से मनाया उत्तरायणी कौतिक

उत्तरांचल कुमाऊं विकास परिषद् ने धूमधाम से मनाया उत्तरायणी कौतिक

Feb10,2025 | Enews Punjab Team | Ludhiana


उत्तरांचल कुमाऊं विकास परिषद् के ओर से कुमाऊँ भवन, 44 फुटा रोड, बचन सिंह मार्ग, ब्लोके में उत्तरैणी कौतिक कार्यक्रम का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया। इस दौरान मंच पर पहाड़ की संस्कृति के शानदार नजारा दिखने को मिला। उत्तराखंड के कलाकारों ने जहां पहाड़ के लोक गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किए, वहीं मां नंदा देवी की डोली को अपने बीच देखकर दर्शक दीर्घा में बैठे लोग भावुक हो गए। उत्तरांचल कुमाऊं विकास परिषद के पदाधिकारियों ने मां नंदा देवी डोली का स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत से पहले पंडित नंद किशोर उप्रेती ने मंच पूजन किया और उत्तर प्रदेश राजस्व विभाग की सेवा निवृत अधिकारी श्रीमति शशि मठपाल ने दीप प्रज्जवलन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ श्री केवल चंद भट्ट जी द्वारा किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता कंचन सिंह बिष्ट (बब्लू) जी ने की जबकि सरदार हरविंदर सिंह, बराड़ सीड स्टोर, सामने P.A.U गेट नंबर 1 लुधियाना मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए। इसके अलावा इस कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के विधायक चौधरी मदन लाल बगा, पार्षद पुष्पिनदर भनोट, भाजपा  के पार्षद श्री सुनील मोदगिल,  पार्षद श्री रोहित सिक्का, भूत पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री भारत भूषण आशु, पूर्व मेयर श्री बलकार सिंह संधू सरपंच विक्की रूपराय, सरपंच जसविंदर सिंह आदि उपस्थित हुए ।  इसके अतिरिक्त श्री सरदार करमजीत सिंह हारा सिंह बराड़ जी ने उत्तराखंड के  लुधियाना में रहने वाले मेधावी छात्रों व खिलाड़ियों को सम्मानित किया और उन्हें हर संभव सहयोग देने का वादा किया। उत्तराखंड के कलाकारों ने कार्यक्रम निर्देशक नीमा भंडारी की अगुवाई में प्रस्तुतियां दी। कुमाऊंनी लोक गायक श्री ललित मोहन जोशी, श्रीमती हेमा ध्यानी, श्री प्रेम सिंह बिष्ट, बेबी प्रियंका, हास्य कलाकार श्री शिवू रावत, युवा गायक श्री गोपाल सिंह गुसाई ने कुमाऊं व गढ़वाल की संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम पेश किए। फौजी ललित मोहन जोशी जी ने अपने गीत के माध्यम से लोगों से अपील की है कि वो साल में एक दो बार अपने पहाड़ जरूर आएं ताकि उनके पैतृक घर आबाद रहें। वहीं लोक गायक गोपाल गुसाईं ने रोजगार की तलाश में वर्षो पहले अपना पहाड़ छोड़कर यहां आकर बस गए लोगों का धन्यवाद किया कि उन्होंने यहां भी अपने पहाड़ की संस्कृति को जिंदा रखा है। संस्था के केंद्रीय संघ के चेयरमैन किशन सिंह रावत, अध्यक्ष शिव सिंह रावत व महासचिव कैलाश चंद सिंह जमनाल जी ने  सभी उपस्थित सदस्यों एवं कलाकारों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनन्दन किया और बताया कि हर साल उत्तरैणी कौतिक का आयोजन किया जाता है। इस कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाता है। उन्होंने बताया कि संस्था इस कार्यक्रम के जरिए लुधियाना में रहने वाले उत्तराखंडियों को अपनी संस्कृति के दर्शन करवाती है। इस मौके पर संस्था के वरिष्ठ सलाहकार समिति के सदस्य शिव दत्त जोशी, मोहन सिंह रावत, कैलाश शर्मा, बसंत बल्लभ भट्ट, राजेश जोशी,  रेवाधर शर्मा, संस्था के केंद्रीय संघ के उपाध्यक्ष गिरधर सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष प्रेम सिंह मनराल, उप कोषाध्यक्ष महेश उपाध्याय, महेन्द्र सिंह मनराल, भगवान सिंह डंगवाल, बालम सिंह रौतेला, मनदीप सिंह बिष्ट, अशोक काण्डपाल, नरेन्द्र सिंह रावत, हरीश जोशी, नरेंद्र सिंह मावाडी एवं ललित काण्डपाल , पान सिंह अधिकारी, गंगा सिंह मनराल, राजेंद्र सिंह जमनाल, रघुबीर सिंह रौतेला, व अन्य लगभग 2000 सदस्य एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। समारोह के अंत में लक्की ड्रा निकाला गया गया।

उत्तरांचल कुमाऊं विकास परिषद् ने धूमधाम से मनाया उत्तरायणी कौतिक उत्तरांचल कुमाऊं विकास परिषद् ने धूमधाम से मनाया उत्तरायणी कौतिक उत्तरांचल कुमाऊं विकास परिषद् ने धूमधाम से मनाया उत्तरायणी कौतिक उत्तरांचल कुमाऊं विकास परिषद् ने धूमधाम से मनाया उत्तरायणी कौतिक उत्तरांचल कुमाऊं विकास परिषद् ने धूमधाम से मनाया उत्तरायणी कौतिक

Uttaranchal-Kumaon-Vikas-Parishad-Celebrated-Uttarayani-Kautik-With-Great-Pomp



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं