September 11, 2026 08:22:45
अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के विधायकों को बुलाया दिल्ली, केजरीवाल की चर्चा पार्टी को मजबूत करने की या

अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के विधायकों को बुलाया दिल्ली, केजरीवाल की चर्चा पार्टी को मजबूत करने की या पंजाब का नया मुख्यमंत्री बनने की

Feb10,2025 | Yashpal Sharma | Ludhiana

अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के विधायकों को बुलाया दिल्ली दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की ओर से आज पंजाब से आप विधायकों को दिल्ली चाय पर बुलाया गया है । बताया जाता है कि चाय तो एक बहाना है इस चाय पार्टी के जरिए अरविंद केजरीवाल आप विधायकों को मजबूत करने का कोशिश करेंगे । गौर हो कि अरविंद केजरीवाल की ओर से कल दिल्ली में जीते हुए दिल्ली के विधायकों के साथ भी मीटिंग की थी।  बताया जाता है कि आज पंजाब के विधायकों के साथ मीटिंग में आम आदमी पार्टी अपनी अगली रणनीति तय करेगी और पार्टी के विधायकों में दम भरने की भी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। गोर हो कि 2027 में पंजाब में भी विधानसभा चुनाव होने हैं और दिल्ली में आम आदमी पार्टी की ओर से क्या-क्या गलतियां की गई और अब पंजाब में आम आदमी पार्टी को कैसे मजबूत किया जाए इस पर चर्चा की जाएगी। वही कांग्रेस की ओर से यह भी दावा किया जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल पंजाब के मुख्यमंत्री बनने की तैयारी कर रहे हैं और इसके लिए पंजाब के मौजूदा मुख्यमंत्री भगवंत मान को किनारे किया जा सकता है, हालांकि अभी तक इस पर स्थिति इतनी स्पष्ट नहीं है लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसकी चर्चाएं बेहद तेज हो गई है।

Arvind-Kejriwal-Called-Punjab-Mlas-To-Delhi-Kejriwal-Discussed-Whether-To-Strengthen-The-Party-Or-Become-The-New-Chief-Minister-Of-Punjab

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं