September 11, 2026 03:15:28
Cm मान जालंधर शिफ्ट कर सकते हैं घर, 177 साल पुराने मकान में तैयारियां शुरू हुईं, पहले डिवीजन कमिश्नर

Cm मान जालंधर शिफ्ट कर सकते हैं घर, 177 साल पुराने मकान में तैयारियां शुरू हुईं, पहले डिवीजन कमिश्नर रहते थे

Feb12,2025 | Enews Team | Punjab

जालंधर। पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान जल्द बारादरी में स्थित 177 साल पुराने मकान में शिफ्ट हो सकते हैं। उक्त 177 साल पुराने मकान का नंबर-1 है। ये वही घर है, जहां पर पहले डिवीजन कमिश्नर का घर था। अब इसे मुख्यमंत्री भगवंत मान के लिए तैयार किया जा रहा है। इस आवास में अब नए सोफे लगने शुरू हो गए हैं। बैडमिंटन और वॉलीबॉल कोर्ट भी तैयार किए जा रहे हैं। दोनों जगहों पर जाल लगा दिए गए हैं। भवन तैयार करने का काम जोरों पर है। तैयारियों को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री जल्द ही यहां रहने आ सकते हैं।

शहर से बाहर मकान होने के चलते लिया फैसला

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने फिलहाल जालंधर कैंट में एक मकान किराए पर ले रखा है। जालंधर पश्चिम विधानसभा सीट पर उपचुनाव के दौरान मुख्यमंत्री अक्सर वहां मौजूद थे। उस समय मुख्यमंत्री ने दोआबा और माझा के लोगों से वादा किया था कि वह सप्ताह में एक या दो दिन जालंधर जरूर आएंगे, ताकि यहां के लोगों को अपने काम के लिए चंडीगढ़ न जाना पड़े। छावनी क्षेत्र में मुख्यमंत्री का आवास शहर से थोड़ा बाहर है, इसलिए उनके लिए शहर में ही आवास की तलाश की गई। ताकि लोगों को कोई परेशानी न हो। इसके बाद मुख्यमंत्री के लिए किराए के मकान की जगह संभागीय आयुक्त आवास तैयार करने की योजना बनाई गई। पिछले 177 सालों में इस घर में 140 कमिश्नर रह चुके हैं।

इन सुविधाओं से लैस होगा नया आवास

बारादरी में स्थित इस ऐतिहासिक इमारत में 4 ड्राइंग रूम, 4 शयनकक्ष, 3 कार्यालय कक्ष, एक बरामदा और सहायक कर्मचारियों के लिए 10 कमरों वाले पारिवारिक 2 फ्लैट भी हैं। घर के सामने एक बड़ा बगीचा है। इसके पीछे जालंधर का प्रसिद्ध क्लब जिमखाना है। मुख्यमंत्री के लिए नया फर्नीचर लगाया जा रहा है। पिछले 177 वर्षों में 140 आयुक्त इस भवन में रह चुके हैं।

Cm-Believes-He-Can-Shift-His-Home-To-Jalandhar-Preparations-Started-In-The-177-Year-Old-House-Earlier-The-Division-Commissioner-Used-To-Live-There



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं