सीएम पोटर्ल पर जनकपुरी मेन बाजार में ग्रीन बेल्ट पर हुए कब्जों को लेकर आ रही शिकायतों पर एक्शन लेने को आज निगम की चारों जोन क तहबाजारी टीम ने ज्वाइंट एक्शन लेते हुए कार्रवाई की। कार्रवाई के तुरंत बाद बाजार में भगदड़ का माहौल पैदा हो गया। इस कार्रवाई के दौरान निगम टीम ने अभी कुछ ही रेहड़ियां उठाई थी कि रेहड़ी मालिकों ओर मौके पर भाजपा के कौंसलर गौरवजीत गोरा व आप के कौंसलर निक्कू भारती को मौके पर बुला लिया गया। दोनों पार्षदों द्वारा तहबाजारी इंस्पेक्टरों से बातचीत करके फिलहाल कार्रवाई को रुकवा दिया। निगम की इस कार्रवाई में कहीं न कहीं तहबाजारी के इंस्पेक्टरों पर राजनीतिक दबाव दिखा। निक्कू भारती ने कहा कि सब्जी बेचने वाले या रेहड़ी फड़ी लगाने वाले करीब पिछले 30 वर्ष से बाजार में रेहड़ी फड़ी लगा रहे है। हलका विधायक और सरकार से बातचीत करके उनके लिए कोई जगह निर्धारित कर दी जाएगी, जहां वह अपना कारोबार कर सके। यदि उन्हें जगह नहीं मिलती तो वह अपने पेट पालने के लिए ग्रीन बेल्ट पर भी रेहड़ी लगाएंगे। भाजपा पार्षद गौरवजीत गोरा ने कहा कि जनकपुरी में अतिक्रमण की समस्या का हल जरूर निकाला जाएगा। लेकिन किसी का रोजगार समाप्त करके हल निकालना सही नहीं है। विधायक अशोक पराशर पप्पी व अन्य मार्केट के लोगों के साथ बैठ कर रेहड़ी फड़ी वालों के लिए कोई जगह ढूंढी जाएगी। बड़ी बात है कि अधिकतर इलाकों में लगने वाले रेहड़ी फड़ी में कौंसलर्स का बड़ा हाथ रहता है और ऐसे में अब नगर निगम की तहबाजारी इस मामले में आने वाले दिनों में क्या एक्शन लेती है, ये भी देखने वाली बात रहेगी।
Due-To-Complaints-Being-Made-On-Cm-Portal-Corporation-Team-Reached-Janakpuri-To-Take-Action-Two-Councilors-Stopped-The-Action