चौड़ा बाजार व इसके आसपास ट्रैफिक समस्या के समाधान को नॉर्थ विधानसभा के आप विधायक मदनलाल बागा की ओर से एक मीटिंग चंदननगर में काउंसलर बिट्टू भनोट के ऑफिस में रखी गई । इस मीटिंग में एडीसीपी ट्रैफिक गुरप्रीत कौर पुरेवाल खास तौर पर मौजूद रही। इस बैठक में घंटाघर चौक में बाजार को जाने वाले बंद किए गए कट को खोलने और सोसाइटी कॉम्प्लेक के पास कूड़े की साइट को क्लियर कर यहां पार्किंग की व्यवस्था करने के अलावा कुछ और अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। इस मीटिंग में विधायक मदनलाल बग्गा ने यह भी जोर दिया कि बुड्ढा नाला के आसपास बनी सड़कों पर अधिक से अधिक आवाजाही हो तो इससे शहर के बीचो-बीच चांद सिनेमा से घंटाघर तक चौक तक लगने वाले जाम में लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है । इसलिए उनकी ओर से यह एडीसीपी ट्रैफिक गुरप्रीत पुरेवाल को कहा गया कि लोग अधिक से अधिक बुड्ढा नाला के साथ बनी सड़कों से सिविल लाइन, हांबडा रोड, हैबोवाल, चंदननगर की ओर आए, ऐसी ऐसी व्यवस्था बनाई जाए। जिससे ट्रैफिक की बड़ी समस्या से राहत मिल पाएगी। इसके अलावा ट्रैफिक को बेहतर बनाने के लिए सड़कों पर बॉटल नेक को दूर करने पर भी चर्चा की गई । मीटिंग में काउंसलर बिट्टू भनोट, रविंदर गर्ग चीफ इंजीनियर ओएंडएम नगर निगम, एमटीपी विजय कुमार, बिल्डिंग इंस्पेक्टर कुलजीत मांगट और नगर निगम बीएंडआर के ऑफिसर मौजूद थे।
Mla-Bagga-Called-A-Meeting-To-Solve-The-Traffic-Problem-In-And-Around-Chauda-Bazaar