नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कुंभ जाने को प्लेटफार्म नंबर 13 और 14 पर जुटी लोगों की भीड़ में अचानक मची भगदड़ में शनिवार रात को 15 लोगों की मौत हो गई। जिन में 10 महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं । बड़ी बात है कि 29 जनवरी की को मोनी अमावस्या की सुबह करीब 2:00 बजे प्रयागराज संगम के पास मची भगदड़ में भी 36 लोगों की मौत हो गई थी । दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मौजूद प्रत्यक्ष दर्शियों का कहना है कि कुंभ जाने के लिए प्लेटफार्म नंबर 13 व 14 पूरी तरह से लोगों की भीड़ से पैक हो रखा था और थोड़ी सी भगदड़ में कुछ महिलाएं व बच्चे नीचे गिर गए जो की भीड़ में दबाने से अपनी जिंदगी खो बैठे । देर रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ से दुखी। मेरी संवेदनाएं उन सभी के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया। आखिर जानें क्या है वजह इस हादसे के कारणों की नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 13 और 14 से ही प्रयागराज को जाने वाली ट्रेन खड़ी होती है। लेकिन अब कुंभ के लिए मात्र 10 दिन शेष रहते फरवरी महीने में कुंभ जाने वालों की भीड़ खतरनाक होती दिखाई दे रही है। अधिकतर लोगों की ओर से कुंभ में जनवरी महीने की भीड़ को देख यह प्लान किया गया है कि वह फरवरी महीने के अंत में कुंभ जाएंगे ताकि तब भीड़ कम हो जाएगी, लेकिन ऐसे लोगों की संख्या इतनी अधिक हो गई है कि जनवरी महीने की बजाय फरवरी महीने में कुंभ जाने वाले लोगों की भीड़ बेकाबू होती दिखाई दे रही है। इतना ही नहीं रेलवे की ओर से कुंभ के लिए स्पेशल ट्रेन भी चलाई गई है और इन ट्रेनों में 90 फ़ीसदी लोग बिना टिकट यात्रा कर रहे हैं इन फ्री की सवारी के चलते लोगों की भीड़ कुंभ स्पेशल ट्रेनों पर अधिक मच रही है। जिसके चलते नई दिल्ली में यह हादसा पेश आया है। यह हादसा कुंभ स्पेशल ट्रेन पर चढ़ने को लेकर ही पेश आया है।
Stampede-At-Delhi-Railway-Station-To-Go-To-Kumbh-15-People-Died