नगर निगम बिल्डिंग ब्रांच की कब्जाधारियों से मिलीभगत इतनी अधिक बढ़ गई है कि सरेआम ग्रीन बेल्ट और पार्कों पर कब्जा कर इस पर दुकान व अन्य अवैध निर्माण किए जा रहे हैं। नगर निगम की ओर से आज सनेत रेलवे क्रॉसिंग के नजदीक तीन दुकानों को सील किया गया है । यह दुकान साथ लगते पार्क की जमीन पर पिछले दो महीने से बनाई जा रही थी। गोर हो की इन दुकानों का निर्माण भी हो चुका था और इन पर शटर भी लग गए थे। इनको लेकर नगर निगम बिल्डिंग ब्रांच के अफसर के पास शिकायत तो पहुंची लेकिन किसी ने भी कार्रवाई करने की जहमत नहीं उठाई। अब जब यह मामला मीडिया में उठ खड़ा हुआ तो नगर निगम कमिश्नर के आदेशों पर इन दुकानों पर सीलिंग की कार्रवाई कर दी गई है अब नगर निगम अफसर का कहना है कि इन दुकानों का निर्माण करने वाले व्यक्ति से दस्तावेज मांगे गए हैं कि किन मालिकी दस्तावेजों के आधार पर इन दुकानों का निर्माण किया गया। नगर निगम की बिल्डिंग विंग ने रविवार को भाई रणधीर सिंह (बीआरएस) नगर में अवैध रूप से निर्मित दो व्यावसायिक इमारतों को सील कर दिया। दूसरी बिल्डिंग बीआरएस नगर मेन रोड पर बन रही थी।
The-Officers-Of-The-Municipal-Corporation-Building-Branch-Are-Providing-Shelter-To-The-Encroachers-In-The-Parks-And-Green-Belt