नगर निगम में दो साल कौंसलर बनाने में देरी क्या हुई, अब तो यहां के क्लर्क ही खुद को निगम का कमिश्नर समझने लगे हैं। ऐसे ही हालातों का आईना कांग्रेस के विधायकों को जोन ए में दिखाई दिया। जहां पर चपड़ासी से क्लर्क की कुर्सी पर बैठा घनश्याम नाम का मुलाजिम कांग्रेसी कौंसलर्स से बोला जाओ जित्थे मर्जी जाके मेरी शिकायत कर दो, मैं किसे तों नहीं ड़रदा। ये पूरा पिछले करीब दस बारह दिनों से चल रहा हैं, लेकिन इस मामले ने तूल बीते बुधवार को पकड़ा। जब कांग्रेस कौंसलर अरुण शर्मा प्रॉपर्टी मालिक विनीत शर्मा की निगम ए जोन से संबंधित ब्लॉक 9 की प्रॉपर्टी की मलकीयत उनके नाम करवाने को घनश्याम नाम के निगम क्लर्क को मिले। इस दौरान अरुण शर्मा ने उक्त क्लर्क से पूछा कि आखिर उसे विनीत शर्मा के नाम पर प्रॉपर्टी दर्ज करने में क्या दिक्कत आ रही है। जबकि इससे पहले विनीत शर्मा कईं बार उक्त क्लर्क के पास चक्कर काट चुके थे और उनके पास कोर्ट की डिग्री होने के बावजूद उक्त क्लर्क ने उसकी नहीं सुनी। कौंसलर अरुण शर्मा के पूछने पर उक्त क्लर्क ने थोड़ा टाइम देने की बात कही। जब अरुण शर्मा ने पूछा कितना समय चाहिए, कोई टाउम बाउंड कर दो, तो इस पर ये क्लर्क महाशय गर्म हो गए और कहने लगे कि जाओ जित्थे मर्जी जाके मेरी शिकायत कर दो, मैं किसे तों नहीं ड़रदा, मैं कम अपनी मर्जी नाल ही करंगा। आज इस मामले में कांग्रेस पार्षद अरुण शर्मा की लिखित शिकायत कमिश्नर आदित्य के पास पहुंचे थे और उनके साथ पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर व सीनियर कौंसलर शाम सुंदर मल्होत्रा भी मौजूद थे। हालांकि मौके पर उन्हें निगम कमिश्नर तो नहीं मिले, लेकिन उनकी शिकायत पीए नीतू के पास डायरी जरुर हो गई। प्रॉपर्टी मालिक विनीत शर्मा ने कहा कि इस पूरे मामले में उक्त क्लर्क की दूसरी पार्टी के साथ सांठगांठ है और उसने मोटे रुपए लेकर इस प्रॉपर्टी की मालकी दूसरी पार्टी के नाम कर दी। विनीत शर्मा ने बताया कि मैनें उक्त क्लर्क से कहा था कि इस प्रॉपर्टी संबंधी कोर्ट में फैसला पेंडिंग है, इसलिए उक्त प्रॉपर्टी की मलकीयत में कोई बदलाव न करें। इसके बावजूद क्लर्क ने सेटिंग करते हुए बिना पूरे दस्तावेज व ओरीजनल डेथ सर्टिफिकेट ले ये प्रॉपर्टी की मलकीयत दूसरी पार्टी के नाम कर दी।
--------
पब्लिक डीलिंग से हटाया जा उक्त मुलाजिम को- कौंसलर अरुण
निगम कमिश्नर को दी गई शिकायत में कौंसलर अरुण शर्मा ने उक्त क्लर्क को पब्लिक डीलिंग से हटाने की मांग की है। उन्होंने कमिश्नर से मांग करते कहा कि किस आधार पर उक्त मुलाजिम की चपड़ासी से बतौर क्लर्क प्रमोशन हुई, उन दस्तावेजों की भी जांच की जाए।
Look-At-The-Courage-Of-The-Corporation-Employee-Who-Became-A-Clerk-From-A-Peon-He-Said-To-The-Councillor-Go-And-Complain-Against-Me-To-Whoever-You-Want-I-Am-Not-Afraid-Of-Anyone