पंजाब के एडवोकेट जनरल (एजी) कार्यालय ने राज्य के 232 कानून अधिकारियों से इस्तीफा मांगा है। यह कदम इसलिए उठाया गया है क्योंकि इन कानून अधिकारियों का एक साल का कार्यकाल पूरा हो गया है। एजी कार्यालय ने कहा कि जब तक इन पदों पर नए अधिकारियों की नियुक्ति नहीं हो जाती, तब तक वही अधिकारी अपना कार्यभार संभालते रहेंगे। एडवोकेट जनरल ने साफ कर दिया है कि नये अधिकारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया जल्द पूरी कर ली जायेगी ताकि काम में कोई व्यवधान न हो। फिलहाल इन 232 कानून अधिकारियों को एडवोकेट जनरल गुरविंदर सिंह गारी के कार्यालय ने बिना किसी रुकावट के अपना काम जारी रखने के लिए कहा है।
Punjab-Ag-Asks-For-Resignations-From-All-Law-Officers