September 10, 2026 05:56:05
पंजाबी अभिनेत्री सोनिया मान की राजनीति में एंट्री:आम आदमी पार्टी में शामिल हुईं, अरविंद केजरीवाल ने

पंजाबी अभिनेत्री सोनिया मान की राजनीति में एंट्री:आम आदमी पार्टी में शामिल हुईं, अरविंद केजरीवाल ने पहनाया सिरोपा, पिता रह चुके किसान नेता

Feb23,2025 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब की मशहूर अभिनेत्री सोनिया मान ने आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल होकर अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत कर दी है। आम आदमी पार्टी ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स पर सोनिया मान के पार्टी में शामिल होने की तस्वीरों को जारी कर इसकी जानकारी साझा की। सोनिया मान इससे पहले दिल्ली में आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल से मिल चुकी हैं। जहां अरविंद केजरीवाल ने उन्हें सरोपा पहनाकर पार्टी में शामिल कराया। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। माना जा रहा है कि सोनिया मान के शामिल होने से पंजाब में आप को गति मिलेगी, खासकर युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता पार्टी के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

किसान नेता की बेटी हैं सोनिया मान

38 वर्षीय सोनिया मान एक प्रमुख किसान नेता और कार्यकर्ता बलदेव सिंह मान की बेटी हैं। वह कीर्ति किसान यूनियन के नेता थे और 'हिरावल दस्ता' पत्रिका के संपादक के रूप में भी कार्यरत रहे। 1986 में, जब बलदेव सिंह मान अपने गांव लौट रहे थे, तब उनकी हत्या कर दी गई थी। उनकी हत्या पंजाब के राजनीतिक इतिहास का एक काला अध्याय मानी जाती है, और उनकी विरासत आज भी राज्य में किसान आंदोलनों को प्रेरित करती है।

सोनिया मान फिल्मी जगत में अपनी खास पहचान बना चुकी हैं और सामाजिक मुद्दों पर भी बेबाकी से अपनी राय रखती रही हैं। उनके राजनीति में आने की चर्चा काफी समय से थी, और अब आखिरकार उन्होंने AAP के मंच से अपनी सियासी पारी की शुरुआत करने का फैसला किया है।

Punjabi-Actress-Sonia-Manns-Entry-Into-Politics-She-Joined-Aam-Aadmi-Party-Arvind-Kejriwal-Gave-Her-A-Siropa-Her-Father-Was-A-Farmer-Leader



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं