September 11, 2026 08:22:20
यूक्रेन चाहता है स्थायी शांति', व्हाइट हाउस से निकलने के बाद बोले जेलेंस्की, ट्रंप ने कहा- आपने अपमा

यूक्रेन चाहता है स्थायी शांति', व्हाइट हाउस से निकलने के बाद बोले जेलेंस्की, ट्रंप ने कहा- आपने अपमान किया

Mar1,2025 | Agency | New Delhi


व्हाइट हाउस में तीखी बहस के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। ट्रंप ने कहा कि जेलेंस्की शांति के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने अमेरिका का अनादर किया। वह तब वापस आ सकते हैं, जब शांति के लिए तैयार हों। वहीं, जेलेंस्की ने कहा कि वह समर्थन और अपनी यात्रा के लिए अमेरिका के आभारी हैं। 


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेनी समकक्ष वोलोदिमीर जेलेंस्की के बीच शुक्रवार को ओवल ऑफिस में तीखी बहस हुई। ट्रंप ने जेलेंस्की को समझौता रद्द करने की धमकी दी। साथ की कहा कि आप हमारे बिना जंग नहीं लड़ सकते हैं। इस दौरान मीडिया को ओवल ऑफिस से बाहर निकाल दिया गया। इस बहस के बाद दोनों देशों के बीच होने वाला खनिज समझौता टल गया और जेलेंस्की बिना समझौते पर हस्ताक्षर किए white House se बाहर निकल गए। बाद में दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। 

बैठक में तू-तू-मैं-मैं के बाद क्या हुआ?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बैठक के दौरान दोनों नेताओं के बीच बहस होने के बाद वे अलग-अलग कमरों में चले गए। इस दौरान ट्रंप ने यूक्रेनियों को ओवल ऑफिस से बाहर जाने को कहा। हालांकि, यूक्रेन ने इसका विरोध किया। वे वार्ता को जारी रखना चाहते थे, लेकिन व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने उनसे कहा कि उन्हें वार्ता के लिए मना कर दिया गया है। इस बीच, माहौल में तनाव के मद्देनजर होने वाली संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी टाल दिया गया। 


शांति के लिए तैयार नहीं जेलेंस्की: ट्रंप

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'आज व्हाइट हाउस में हमारी सार्थक बैठक हुई। बहुत कुछ ऐसा सीखने को मिला, जो बिना बातचीत के संभव नहीं था। मैंने तय किया है कि राष्ट्रपति जेलेंस्की शांति के लिए तैयार नहीं हैं। उन्हें लगता है कि अमेरिका की भागीदारी उन्हें बातचीत में बड़ा लाभ देगी तो मुझे लाभ नहीं चाहिए, मुझे शांति चाहिए।'


ट्रंप ने आगे कहा कि जेलेंस्की ने प्रतिष्ठित ओवल ऑफिस में अमेरिका का अनादर किया। वह तब वापस आ सकते हैं, जब वह शांति के लिए तैयार हों। 


आपके समर्थन के लिए धन्यवाद: जेलेंस्की

ओवल ऑफिस में ट्रंप से तीखी बहस के बाद जेलेंस्की ने कहा कि वह समर्थन और अपनी यात्रा के लिए अमेरिका के आभारी हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'धन्यवाद अमेरिका, आपके समर्थन के लिए धन्यवाद, इस यात्रा के लिए धन्यवाद... यूक्रेन को न्यायसंगत और स्थायी शांति की जरूरत है। हम ठीक उसी के लिए काम कर रहे हैं।'


बैठक के दौरान क्या हुआ था?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के बीच व्हाइट हाउस में हुई बैठक में तीखी बहस हुई। ट्रंप ने जेलेंस्की की तरफ अंगुली उठाते हुए कहा कि आप अच्छी स्थिति में नहीं हैं, रूस से आपको समझौता करना पड़ेगा, पर जेलेंस्की ने समझौते को मानने से इनकार कर दिया। भड़के ट्रंप ने कहा कि आप तीसरे विश्व युद्ध का जुआ खेल रहे हैं। बैठक में मौजूद अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा, जेलेंस्की आप अमेरिका का अपमान कर रहे हैं।  


ट्रंप ने भी जेलेंस्की पर अपमानजनक व्यवहार करने का आरोप लगाया। ट्रंप ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समझौता करना चाहते हैं। लोग मर रहे हैं और आपके सैनिक खत्म हो रहे हैं। तीन साल के युद्ध में आपके शहर मलबे में तब्दील हो गए हैं। ट्रंप ने जेलेंस्की पर अमेरिका की शर्तों पर रूस से शांति समझौता करने के लिए दबाव बनाया। ट्रंप ने आवाज ऊंची करते हुए गुस्से में कहा, आप समझौता नहीं करते हैं, तो हम यूक्रेन को अकेला छोड़ देंगे। जेलेंस्की ने कहा, आप पुतिन के साथ नरमी न बरतें।  पुतिन को हत्यारा बताते हुए जेलेंस्की ने कहा, उनके साथ कोई समझौता नहीं करें।


Ukraine-Wants-Permanent-Peace-Zelensky-Said-After-Leaving-The-White-Housetrump-Said-You-Insulted



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं