यशपाल शर्मा, लुधियाना
लुधियाना में जाली रजिस्ट्री कांड की कहानी रचने वाला अहम भागीदार प्रॉपर्टी डीलर गुरजोत सिंह को विजिलेंस व्यूरो की ओर से गिरफतार कर लिया गया है। आज उसे जिला अदालत में पेश किया गया, जहां उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। आपको बता दें उक्त प्रॉटर्पी डीलर गुरजोत सिंह फागला का रहने वाला है और उसका साउथ सिटी एरिया में लैंड मार्क रियल इस्टेट नाम से प्रॉपर्टी की दुकान भी हैं। आपको बता दें इस मामले में विजिलेंस की ओर से एफआईआर संख्या 04 दिनांक 27.2.25 को धारा 318(4), 319(2), 336(2), 336(3), 338, 340(2), 61(2) बीएनएस 2023 के तहत दर्ज की थी। विजिलेंस ने इस एफआईआर में लुधियाना वेस्ट के तहसीलदार जगसीर सिंह सरां, दीपक कुमार खरीददार, नंबरदार बघेल सिंह, कृष्ण गोपाल रजिस्ट्री क्लर्क, गुरचरण सिंह एडवोकेट, अमित गौड़, फर्जी दीप सिंह, संबंधित कंप्यूटर ऑपरेटर, रघबीर सिंह प्रॉपर्टी डीलर को नामजद किया था। अभी तक इस मामले में विजिलेंस की ओर से एडवोकेट गुरचरण सिंह को गिरफतार किया गया था और विजिलेंस की ओर से गुरचरण सिंह पुलिस रिमांड के बाद प्रॉपर्टी डीलर गुरजोत सिंह की लीड़ मिली थी। जिसके बाद विजिलेंस की ओर से विभिन्न जगहों पर छापामारी की जा रही थी और विजिलेंस व्यूरो रेंज टू के डीएसपी की ओर से सिधवां बेट से गुरजोत सिंह को अरेस्ट कर लिया। बताया जाता है कि गुरजोत सिंह और एक अन्य प्रॉपर्टी डीलर रघबीर सिंह की ओर से ही इस जाली रजिस्ट्री का पूरे प्रकरण को अंजाम देने की प्लानिंग की थी और इनके द्धारा ही खरीददार से लाखों रुपए भी लिया गया था।
--------
विजिलेंस की कार्रवाई के बाद सीएम के हस्ताक्षेप के बाद तहसीलदारों के तेवर नर्म
आपको बता दें लुधियाना विजिलेंस व्यूरो की ओर से जाली रजिस्ट्री मामले में की गई एफआईआर जिसमें तहसीलदार जगसीर सरां का भी नाम भी शामिल हैं, के बाद पूरे पंजाब के तहसलीदार सामूहिक हड़ताल पर चल गए थे। जिसके बाद पंजाब भर की तहसील आफिस का काम रुक गया था। इसके बाद पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान की ओर से स्ट्राइक पर गए बीते मंगलवार सभी तहसीलदारों को चेतावनी दी थी कि वे शाम तक काम पर लौट आएं, वरना उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। इसके बाद जहां शाम में 14 के करीब तहसीलदार व नायब तहसीलदारों को सरकार की ओर से सस्पेंड आर्डर जारी कर दिए गए और वहीं कल बुधवार को बहुत सी तहसीदारों व अन्य स्टाफ को 200 से 250 किलोमीटर की रेंज के तबादला आर्डर पकड़ा दिए गए। पंजाब सरकार के इस कडे़ रवैये को देखते हुए आज तहसीलदारों ने बिना शर्त अपनी हड़ताल वापिस लेने का एलान भी कर दिया। आपको बता दें विजिलेंस की कार्रवाई के बाद से प्रॉपर्टी डीलरों व आम पब्लिक में बेहद खुशी इसलिए भी हैं, क्यों कि पिछले तीन दिन से वेस्ट तहसील में फ्री रजिस्ट्री की जा रही है।
Vigilance-Caught-Property-Dealer-Gurjot-Singh-Who-Was-An-Important-Partner-In-Creating-The-Story-Of-Fake-Registry-Scam