September 10, 2026 02:23:59
सांसद संजीव अरोड़ा को विधानसभा चुनाव जीताने को जमीनी कार्यकर्ताओं को जुटाने में जुटी आप

सांसद संजीव अरोड़ा को विधानसभा चुनाव जीताने को जमीनी कार्यकर्ताओं को जुटाने में जुटी आप

मैं अकेले चुनाव नहीं लड़ रहा, ब्लकि सभी पार्टी कार्यकर्ता मेरे लिए चुनाव लड़ रहे- संजीव अरोड़ा

Mar10,2025 | Yashpal Sharma | Ludhiana

आम आदमी पार्टी की ओर से लुधियाना वेस्ट विधानसभा से एलान गए उम्मीदवार संजीव अरोड़ा सांसद राज्यसभा को उपचुनाव जीतने के लिए अपने वर्करोंं को एकजुट करने में जुट गई हैं। एकजुट होकर चुनाव मैदान फतेह करने का संकल्प ले लिया गया है। इसको लेकर गुरु नानक भवन में एक मीटिंग गुरु नानक देव भवन में आम आदमी पार्टी पंजाब के कार्यवाहक अध्यक्ष अमनशेर सिंह शैरी कलसी और प्रदेश सचिव अमनदीप सिंह मोही के नेतृत्व में हुई। जिसमें आप के  सभी नगर निगम पार्षदों, वार्ड प्रभारियों, पदाधिकारियों और वालंटियरज़ को बुलाया गया था। बड़ी संभावना है कि इस विधानसभा से कांग्रेस की ओर से पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू को ही चुनाव मैदान में उतारा जाएगा और खुद आशू भी सोशल मीड़िया पर खूब एक्टिव दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में आम आदमी पार्टी ने भी अब जमीनी स्तर पर अपने वर्करों सीएम भगंवत मान के कार्यों की नीतियों व कार्यक्रमों के प्रचार को घर घर तक पहुंचाने व नशे के खिलाफ बडे़ पैमाने पर छेडे़ अभियान का प्रचार भी ग्राउंड स्तर पर करने को कह दिया गया हैं। हालांकि इस विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का भी बड़ा वोट बैंक है और इसके चलते भी आम आदमी पार्टी की ओर से कारोबारी व ईमानदार व्यक्ति संजीव अरोड़ा को चुनाव मैदान में उतारा हैं। संजीव अरोड़ा की शहर के उच्च् हिंदू घरानों में अच्छी पैठ है और पार्टी यहां से बड़ी जीत हासिल करने की कोशिश में हैं। 

बैठक को संबोधित करते हुए अमनशेर सिंह शैरी कलसी ने कहा कि पार्टी ने अरोड़ा को उनकी विकासोन्मुखी सोच और मेहनत के आधार पर चुना है। उन्होंने कहा कि आगामी उपचुनाव अरोड़ा द्वारा पिछले करीब दो साल में सांसद रहते हुए किए गए विकास कार्यों के आधार पर होगा। उन्होंने कहा कि अरोड़ा एक परफेक्ट नेता हैं, जिनमें नेतृत्व के सभी गुण मौजूद हैं। 

शैरी कलसी ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने बेरोजगार युवाओं को 50,000 से अधिक नौकरियां दी हैं और कई जनहितैषी कार्यक्रम और नीतियां शुरू की हैं। कलसी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर संजीव अरोड़ा के पक्ष में प्रचार करने का आह्वान किया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि अब सभी को अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलकर अरोड़ा के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। 

इस अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री के ओएसडी राजबीर सिंह घुमन ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अरोड़ा की जीत के लिए दिन-रात काम करने को कहा। अरोड़ा ने स्वास्थ्य और उद्योग सहित हर क्षेत्र के लिए बहुत कुछ किया है। उन्होंने कहा कि अरोड़ा की जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को मिलकर काम करना चाहिए। 

इस अवसर पर बोलते हुए संजीव अरोड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के सभी पार्षद, वार्ड प्रभारी, पदाधिकारी और सभी वालंटियर उनके लिए परिवार के सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि वह अकेले चुनाव नहीं लड़ रहे हैं, बल्कि सभी पार्टी कार्यकर्ता मेरे लिए चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने भी कहा कि उनका लक्ष्य अकेले जीतना नहीं है, बल्कि भारी मतों से जीतना है। उन्होंने पिछले तीन वर्षों में सांसद के रूप में अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों का ब्यौरा दिया। उन्होंने चुनाव जीतने के बाद लुधियाना को 'मॉडल सिटी' बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि शहर में कई विकास कार्य प्रगति पर हैं। 

इस अवसर पर पार्टी नेताओं में `आप' के जिला अध्यक्ष और जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन शरणपाल सिंह मक्कड़ भी शामिल थे। इस मौके पर अमनदीप सिंह मोही (चेयरमैन, मार्कफेड), इंदरजीत कौर (मेयर), तरसेम सिंह भिंडर (चेयरमैन, लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट), राकेश पराशर (सीनियर डिप्टी मेयर), सुरेश गोयल, डॉ. दीपक बांसल और एडवोकेट परमजीत गोल्डी, अप नेता मुनीश शाह, दविंदर सिंह घुम्मन व अन्य मौजूद थे।



सांसद संजीव अरोड़ा को विधानसभा चुनाव जीताने को जमीनी कार्यकर्ताओं को जुटाने में जुटी आप सांसद संजीव अरोड़ा को विधानसभा चुनाव जीताने को जमीनी कार्यकर्ताओं को जुटाने में जुटी आप

Aap-Is-Busy-In-Gathering-Ground-Workers-To-Make-Mp-Sanjeev-Arora-Win-The-Assembly-Elections



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026