September 10, 2026 01:53:23
पंजाब में कांग्रेस की मुहिम जुड़ेगा ब्लॉक-जीतेगी कांग्रेस की शुरुआत, नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने का

पंजाब में कांग्रेस की मुहिम जुड़ेगा ब्लॉक-जीतेगी कांग्रेस की शुरुआत, नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने का प्लान

Mar17,2025 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब कांग्रेस ने 'जुड़ेगा ब्लॉक-जीतेगी कांग्रेस' मुहिम की शुरुआत की है। इस मुहिम के तहत नवांशहर में बलाचौर के चौधरी पैलेस में पहली बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग और विजेंदर सिंगला ने हिस्सा लिया। बैठक में बलाचौर विधानसभा के सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। इनमें ब्लॉक के पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष और पूर्व विधायक दर्शन लाल मंगूपुर भी मौजूद थे। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से गिले-शिकवे भुलाकर एकजुट होने की अपील की। उन्हें गांव-गांव जाकर कांग्रेस की नीतियों को जनता तक पहुंचाने को कहा।

कांग्रेस में शामिल लोगों का स्वागत
बैठक के दौरान आम आदमी पार्टी का एक कार्यकर्ता कांग्रेस में वापस लौटा। साथ ही, अकाली दल का एक कार्यकर्ता भी कांग्रेस में शामिल हुआ। राजा वड़िंग ने खुद उनका पार्टी में स्वागत किया। मीडिया से बातचीत में राजा वड़िंग ने कहा कि यह मुहिम पूरे पंजाब में चलाई जा रही है। कई ब्लॉक में कार्यक्रम पूरे हो चुके हैं। बैठक में पंजाब कांग्रेस के सह प्रभारी रविंद्र उत्तम राव डालवी, विजय इंदर सिंगला, अमर सिंह और केपी राणा भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं की समस्याओं को समझने पर चर्चा हुई। नाराज कार्यकर्ताओं को सम्मान के साथ वापस पार्टी में लाने का प्रयास किया जाएगा।
AAP सरकार ने नहीं किया सराहनीय काम
पंजाब में आम आदमी पार्टी की तीन साल पूरे होने पर उन्होंने कहा उन्होंने कोई ऐसा काम नहीं किया जिससे उनकी सराहना की जाए। पंजाब में नशा चरम सीमा पर है , आंदोलनकारी अपनी मांगो को लेकर सड़क पर बैठे हैं। 1992-1995 में पंजाब के मुख्यमंत्री ने अपनी शहादत देकर जिसके बाद इस पंजाब में अमन शांति दिलवाई। आज उसी तरह का माहौल हैंड ग्रेनेड हमारे मंदिर और गुरुद्वारा सुरक्षित नहीं है। पंजाब के पुलिस थाना और चौकी में हैंड ग्रेनेड फेंके जा रहे हैं। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि पुलिस कमिश्नर कहते हैं कि टायर फटा है जबकि बीजेपी कह रही है कि हैंड ग्रेनेड चला है ।पंजाब में कोई भीं सुरक्षित नहीं है। गैंगस्टर का बोलबाला है। शहर के फिरौती के नाम पर करोड़ों रुपए लिए जा रहे हैं।

Congress-Campaign-In-Punjab-Will-Join-The-Block-Congress-Will-Win-Plan-To-Convince-Angry-Workers



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026