रेडिसन ब्लू होटल में आम आदमी पार्टी के नेशनल कन्वीनर अरविन्द केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जी द्वारा सनयतकारों कारोबारियों की विशाल मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमे सभी उद्योगों के प्रतिनिधियों ने अपने विचार साँझा किये । इस मौके पर होटल रेस्टोरेंट एसोसिएशन हराप के प्रधान चिराग राजू थापर ने अरविन्द केजरीवाल व भगवंत मान को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि हमारे रेस्टोरेंट सेक्टर को इंडस्ट्री दर्ज़ा देने की मांग बहुत देर से चल रही है। जिस तरह आपने फोकल पॉइंट में ओट्स स्कीम लगना की है। उसी तरह हमारे व्यापारों को भी इंडस्ट्री का दर्ज़ा प्रदान हो चुका है परन्तु इसकी सुविधाएँ हमें मुहैय्या नहीं करवाई जा रही है। इसीलिए आपसे विनती है कि आप जल्द से जल्द हमारी इंडस्ट्री को मिलने वाली सुविधाएँ जल्द से जल्द अनाउंसमेंट करें। सी एम भगवंत मान ने चिराग थापर को उत्साहित करते हुए आश्वासन दिया कि कुछ ही दिनों में इसकी अनाउंसमेंट कर दी जाएगी, ताकि इंडस्ट्री उद्योगों को मिलने वाली सुविधायें होटल रेस्टोरेंट सेक्टर को भी मुहैय्या हो सकें। चिराग थापर ने बताया कि अगर पंजाब सरकार इस तरह व्यापारियों की मुश्किलें हल करती रहेगी तो अवश्य ही लोग इस सरकार का समर्थन करते रहेंगे।
Hotel-Restaurant-Sector-Will-Get-Industry-Status-Bhagwant-Mann