September 10, 2026 06:31:36
जालंधर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट चेयरपर्सन राजविंदर कौर ने लिया चार्ज, मंत्री अरोड़ा और रवजोत ने करवाई जॉइ

जालंधर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट चेयरपर्सन राजविंदर कौर ने लिया चार्ज, मंत्री अरोड़ा और रवजोत ने करवाई जॉइनिंग; मीडिया से बात किए बिना ही निकले Aap प्रधान

Mar19,2025 | Enews Team | Jalandher

जालंधर। जालंधर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट की नवनियुक्त चेयरपर्सन राजविंदर कौर ने आज जॉइनिंग कर ली है। उनकी जॉइनिंग के लिए पंजाब आम आदमी पार्टी के प्रधान और मंत्री अमन अरोड़ा, कैबिनेट मंत्री रवजोत सिंह, पूर्व मंत्री और विधायक बलकार सिंह और जालंधर सेंट्रल से एमएलए रमन अरोड़ा जालंधर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट ऑफिस पहुंचे। जहां उन्होंने राजविंदर कौर को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा करवाया और उन्हें नियुक्ति की बधाई दी। इस दौरान मौके पर भारी मात्रा में आम आदमी पार्टी से समर्थक मौजूद रहे। जो पंजाब सरकार के नारे लगा रहे थे। हालांकि मंत्री अरोड़ा मीडिया से बात किए बिना ही वहां से चले गए थे। वहीं, मंत्री रवजोत सिंह ने भी किसी अन्य सवाल का जवाब नहीं दिया।

मंत्री रवजोत बोले- राजविंदर कौर को जालंधर की चिंता
मंत्री रवजोत सिंह ने कहा कि, आज राजविंदर कौर को जॉइनिंग करवाई गई है। क्योंकि उन्होंने आम आदमी पार्टी के साथ शुरू से काम किया है। जिसके चलते आज उन्हें जालंधर की सेवा का मौका मिला है। मंत्री रवजोत सिंह ने आगे कहा कि, राजविंदर कौर अक्सर सरकार से जालंधर के हर काम को लेकर चिंता व्यक्त करती रहीं है। ऐसे में वह जालंधर के लिए आगे भी अच्छा काम करेंगी। वहीं, हिमाचल की बसों पर हुए हमले को लेकर रवजोत सिंह से सवाल किया गया तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया और आगे बढ़ गए।

Jalandhar-Improvement-Trust-Chairperson-Rajwinder-Kaur-Took-Charge-Minister-Arora-And-Ravjot-Joined-Aap-Chief-Left-Without-Talking-To-The-Media



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं