हिमाचल प्रदेश में जरनैल सिंह भिंडरावाला के पोस्टर और झंडों को लेकर शुरू हुआ विवाद अब पंजाब में भी सुलगता दिखाई देने लगा है ।आज अमृतसर स्थित बस अड्डे में खड़ी हिमाचल प्रदेश की सरकारी बसों के शीशे तोड़ दिए गए और इन पर खालिस्तान लिख दिया गया। आपको बता दे पिछले एक सप्ताह से यह विवाद हिमाचल प्रदेश से शुरू हुआ है जहां पर कुछ पंजाबी युवकों की ओर से जरनैल सिंह भिंडरावाला के पोस्टर लेकर घूम रहे थे। जिन पर कार्रवाई के बाद यह पूरा विवाद सुलगना शुरू हुआ है। इस बार अब गुरु की नगरी अमृतसर में एचआरटीसी की 4 बसों को निशाना बनाया गया है और बस के शीशे तोड़ने के बाद उस पर खालिस्तान लिखा गया है। पूरी घटना को लेकर एक बार फिर से पंजाब जाने वाली हिमाचल प्रदेश की बसों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। एचआरटीसी की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार, बिलासपुर, ऊना, देहरा और हमीरपुर डिपो की ये बसें हैं, जो कि बस स्टैंड में खड़ी थी। इनमें तीन बसों के फ्रंट के शीशे तोड़े गए और अन्य बसों पर आगे और साइड में खालिस्तान लिखा गया है।
Khalistan-Written-On-Glass-Of-Himachal-Roadways-Buses-Broken-In-Amritsar