लुधियाना। लुधियाना के हलका वेस्ट के उपचुनाव को लेकर लगातार राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ती जा रही है। जहां एक तरफ आप सरकार द्वारा अपने उम्मीदवार के तौर पर सांसद संजीव अरोड़ा को मैदान में उतारा है। वहीं दूसरी तरफ पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु ने भी एक फेसबुक पर पोस्ट शेयर कर हलचल बढ़ा दी है। आशु द्वारा राहुल गांधी के साथ दिल्ली में मुलाकात की गई है। जिसके बाद उन्होंने पोस्ट शेयर की। जिसमें लिखा है कि बदलाव की हवा लुधियाना वेस्ट से शुरु होगी। इस पोस्ट के बाद कही न कही कयास लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस द्वारा आशु को अपना उम्मीदवार घोषित किया जा सकता है। लेकिन अभी यह सस्पेंस बरकरार है। वहीं आशु ने लिखा कि परिवर्तन की हवा पश्चिम से शुरू होगी, लुधियाना पश्चिम से शुरू हुई हवा 2027 तक पूरे पंजाब में तूफान मचा देगी! कांग्रेस पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से वापस आ रही है। आज नई दिल्ली में अपने नेता और गुरु, राहुल गांधी जी से मिलने का सौभाग्य मिला। उनके साथ हर बातचीत प्रेरणादायक है, जो सत्य और न्याय के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता से भरी हुई है। मैंने उन्हें आश्वासन दिया कि पंजाब कांग्रेस एकजुट है, दृढ़ है और अब से हर चुनाव जीतने के लिए तैयार है। उनका निरंतर समर्थन और मार्गदर्शन मेरे लिए बहुत मायने रखता है, और मैं मुझ पर और पंजाब के लिए हमारे मिशन पर उनके विश्वास के लिए बहुत आभारी हूं। बदलाव शुरू हो गया है।
Former-Minister-Ashu-Met-Rahul-Gandhi-Wrote-On-Facebook-The-Wind-Of-Change-Will-Blow-From-Ludhiana-West-Will-Create-A-Storm-In-Punjab-By-2027