ग्रेटर लुधियाना एरिया डेवलपमेंट आथॉरिटी की ओर से फ्लावर एंक्लेव 200 फुटी पर प्लॉट की Noc के आवेदन और जारी करने को लगाए कैंप में राज्यसभा सांसद और लुधियाना वेस्ट सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा खुद शिरकत करते दिखे। इस अवसर पर उन्होंने आम पब्लिक को ऐसी Noc जारी की, जिनका आवेदन 1 साल से लेकर डेढ़ साल पहले किया गया था। इस दौरान संजीव अरोड़ा ने कहा कि ग्लाडा अधिकारियों को 30 दिन के टाइम बाउंड समय में एनओसी जारी करने की हिदायत की गई है और इसके साथ-साथ ऐसे लोग जिनकी ओर से ग्लाडा में एनओसी के लिए आवेदन किया गया है और जिनके दस्तावेज पूरे हैं ऐसी NOC भी 31 मार्च से पहले जारी करने को कहा गया है। इसके साथ-साथ उन्होंने ग्लाडा के अधिकारियों को कहा कि वे लोगों की एनओसी देने में खुद प्रैक्टिकल हो। उन्होंने दुख जताया कि आज उनकी तरफ से जो NOC लोगों को वितरित की गई है, उसके लिए एक से डेढ़ साल पहले आवेदन किया गया था। उन्होंने कहा अगर किसी NoC को लेकर अगर दस्तावेज पूरे नहीं है तो उन दस्तावेज को पूरे करवाने की भी जिम्मेदारी ग्लाडा अफसर को उठानी होगी। उन्होंने बताया कि पहले वह प्लाटों की NOC के मुद्दे पर इंवॉल्व नहीं थे, लेकिन इसको लेकर बीती 14 मार्च को उन्होंने पहली मीटिंग ग्लाडा ऑफिसर के साथ की थी। जिसके बाद से लेकर अब तक करीब 1000 NOC लोगों को जारी की जा चुकी है। उन्होंने कहा की एनओसी जारी करने में अब लोगों को अधिक दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा और उन्हें तुरंत एनओसी जारी की जाएगी। इस अवसर पर ग्लाडा के मुख्य प्रशासक संदीप कुमार और अतिरिक्त मुख्य प्रशासक ओजस्वी मौजूद थे।
Glada-Has-Been-Instructed-To-Give-Noc-Within-30-Days-Special-Camps-Will-Be-Organized-Every-Week-Mp-Sanjeev-Arora