पंजाब। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बुधवार को आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार का चौथा बजट पेश किया। उन्होंने 'मेरा पंजाब, बदलता पंजाब' थीम पर ₹2.36 लाख करोड़ का बजट रखा। ये पिछली बार से करीब 15% ज्यादा है। बजट में महिलाओं को 1,100 रुपए देने का ऐलान नहीं किया गया। चुनाव से पहले AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इसकी गारंटी दी थी। बजट में सरकार का फोकस नशे पर रहा। ₹150 करोड़ रुपए से सरकार ड्रग जनगणना कराएगी, इसका मतलब पंजाब में नशा कर रहे लोगों की गिनती की जाएगी। सेहत बीमा कवर योजना के तहत 65 हजार परिवारों को ₹10 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। सरकार इंडस्ट्री के लिए नई पॉलिसी लाएगी। इसके प्रोत्साहन के लिए 250 करोड़ रखे हैं। 300 यूनिट मुफ्त बिजली योजना जारी रहेगी। इसके लिए बजट में 7,614 करोड़ रखे गए हैं। पंजाब अनुसूचित जाति भूमि विकास एवं वित्तीय निगम (PSCFC) से लिए गए लोन को माफ किया है। इससे 4,650 लोगों को फायदा होगा। साथ ही सरकार ने किसी नए टैक्स का भी ऐलान नहीं किया। इससे पहले हरपाल सिंह चीमा ने सुबह अपने सरकारी आवास पर बजट की कॉपी साइन की। इसके बाद उन्होंने CM भगवंत मान के घर जाकर उनसे मुलाकात की। इसके बाद इंडस्ट्री को प्रफुल्लित करने के लिए सरकार ने 250 करोड़ रुपए का अलग से बजट रखा है। इस साल उद्योगों के बजट में भी 39.6% की बढ़ोत्तरी की है। MSME क्षेत्र को विशेष पैकेज के रूप में वित्तीय सहायता, सब्सिडी और आसान ऋण सुविधाएं दी जाएंगी। नए औद्योगिक पार्कों के लिए अतिरिक्त 100 करोड़ आवंटित किए गए हैं।
राजस्व को 63% फायदा हुआ
हरपाल चीमा ने कहा- राजस्व विभाग बहुत अच्छा काम कर रहा है। आबकारी विभाग राजस्व का 10 हजार 350 करोड़ हो गया है। इसमें 63 फीसदी फायदा हुआ है। अगले साल के लिए 11200 करोड़ का लक्ष्य एक्साइज पॉलिसी में रखा है। राजस्व बढ़ाने के लिए 2022 में जीएसटी में 62 बढ़ने की उम्मीद है। अब यह 25 हजार 502 करोड़ हो गया है। इसके अलावा कई मुहिम शुरू की हैं। 27,650 करोड़ का लक्ष्य जीएसटी से रखा गया है। वैट के निपटारे के लिए वन टाइम सेटलमेंट स्कीम लेकर आए हैं। इस योजना के तहत 70 हजार 313 डीलरों का फायदा हुआ है। सरकारी खजाने में 164 करोड़ आए। पिछली सरकार भी 2 ओटीएस स्कीम लेकर आईं। दोनों स्कीमों में 13 करोड़ का राजस्व आया था।
जेलों में AI कैमरे लगाए जा रहे
चीमा ने कहा- सड़क सुरक्षा फोर्स का रिजल्ट बहुत अच्छा रहा है। इस वजह से 48 फीसदी सड़क हादसों के दौरान होने वाली मौत कम हुई हैं। जेल विभाग के लिए 11 हजार 560 करोड का बजट रखा गया है। इसके अलावा जेलों AI कैमरे लगाए जा रहे हैं। 2,200 से कैदियों को विद्यक में दाखिल दिया गया है। जेलों के नवीनीकरण व अपग्रेडेशन के लिए 100 करोड रुपए का बजट रखा गया है। पुलिस के आधुनिकीकरण के लिए 233 करोड़ रखे गए हैं। इससे पुलिस लाइनों के निर्माण व अन्य चीजों पर पैसा खर्च होगा। ज्यूडिशियल सिस्टम को बढ़ाने के लिए डेराबस्सी, खन्ना व पातड़ा में 132 करोड़ से ज्यूडिशियल कांप्लेक्स बनाए जाएंगे। पुल व सड़कों के निर्माण पर काफी अच्छा काम किया जा रहा है। 2718 किलोमीटर सड़कों के लिए 855 करोड़ खर्च किए जाएंगे। पुलों के काम पर 155 करोड़ अलॉट किए हैं। 200 किलोमीटर व पांच बड़े पुलों के लिए 190 करोड़ रुपए रखे गए है। 1300 किलोमीटर ग्रामीण सड़कों के लिए 600 करोड़ बजट रखा गया है।
मेडिकल क्षेत्र के लिए 1,336 करोड़ बजट
चीमा ने बताया कि मेडिकल क्षेत्र के लिए सरकार ने 1,336 करोड़ का बजट रखा गया है। यह बजट गत साल से 27 फीसदी अधिक है। पंजाब की यूनिवर्सिटी व कॉलेजों के लिए 1650 करोड़ का बजट तय किया है। रोजगार व सिखलाई के लिए साल 1469 प्लेसमेंट कैंप लगाए गए है। 45 हजार को नौकरी दी है। 51,651 लोगों को सरकारी नौकरी दी है। इस क्षेत्र के लिए 230 करोड़ का बजट है, जो पिछले साल की तुलना में 50 फीसदी अधिक है। सैर सपाटा व सभ्याचारक क्षेत्र के लिए राम तीर्थ अमृतसर 33 करोड़ की लागत से भगवान राम तीर्थ पैनोरमा स्थापित की है।
शिक्षा के लिए 17,925 करोड़ बजट रखा
हरपाल चीमा ने कहा- एजुकेशन के क्षेत्र ग्रीन स्कूल प्रोग्राम के तहत होशियारपुर ने पुरस्कार हासिल किया है। मिशन समर्थ के तहत 14 लाख स्टूडेंट्स का फायदा हुआ है। प्री प्राइमरी व 12वीं तक मेगा पीटीएम आयोजित की गईं। इसमें 21 लाख पेरेंटस ने हिस्सा लिया। शिक्षा विभाग के 354 प्रिंसिपल, हेड मास्टर व अध्यापकों को सिंगापुर, फिनलैंड जैसे देशों से ट्रेनिंग दिलाई है। इससे एजुकेशन सिस्टम मजबूत होगा। साल 2025-26 के लिए 17,925 करोड़ का बजट रखा है।
Punjab-Budget-Kejriwals-Guarantee-Incomplete-No-New-Tax-250-Crores-Kept-For-Increasing-Industry-Free-Treatment-Up-To-10-Lakhs-Know-What-All-Was-Given-In-The-Budget