September 10, 2026 05:50:23
पंजाब सरकार ने वापस ली मजीठिया की Z+ सिक्योरिटी, मजीठिया बोले, मेरे को भी सिद्धू मुसेवाला की तरह मरव

पंजाब सरकार ने वापस ली मजीठिया की Z+ सिक्योरिटी, मजीठिया बोले, मेरे को भी सिद्धू मुसेवाला की तरह मरवा दो

Apr1,2025 | Yashpal Sharma | Ludhiana

पंजाब सरकार की ओर से शिरोमणि अकाली दल के दिग्गज नेता विक्रम सिंह मजीठिया की z प्लस सिक्योरिटी वापस ले ली है । बताया जाता है कि यह सिक्योरिटी बीते शनिवार रात को वापस ले ली गई थी। सरकार की इस कार्रवाई पर विक्रम सिंह मजीठिया ने भी रिएक्शन देते कहा कि बीते शनिवार को मेरी z+ प्लस सिक्योरिटी वापस ले ली गई थी और मेरी सिक्योरिटी में तैनात स्टाफ को बार-बार फोन कर वापस बुलाया लिया गया। मजीठिया ने कहा कि पंजाब सरकार पर ताना साधते  कहा कि मुझे भी सिद्धू मुसे वाले की तरह मरवा दो या मेरे पर भी सुखबीर सिंह बादल की तरह अटैक करवा दो, लेकिन मैं बोलने से नहीं रुकूंगा। उन्होंने कहा कि मैं जो मुद्दे उठाता हूं, वह उन्हें आगे भी उठाता रहूंगा। उन्होंने पंजाब के सीएम भगवंत मान पर भी इस एक्शन को लेकर सोशल मीडिया के जरिए निशाना साधा। वहीं इसके साथ-साथ उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार अब उन पर कोई दूसरा झूठा केस डालने की तैयारी में है लेकिन वह इस केस में भी बरी होकर निकलेंगे। आपके यहां यह भी बता दे कि पंजाब सरकार की ओर से ड्रग केस मामले में विक्रम मजीठिया के खिलाफ पांचवी बार नई SIT बना दी गई है।  नई SIT में AIG वरुण शर्मा को चीफ लगाया गया है जबकि SSP अभिमन्यु राणा और SSP गुरबंश सिंह बैंस को मेंबर लगाया गया है।

Punjab-Government-Withdrew-Majithia-Z-Security-Majithia-Said-Kill-Me-Like-Sidhu-Moosewala

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

Copyright E News Punjab | 2026