लुधियाना। मुख्यमंत्री भगवंत मान और पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के वीरवार को लुधियाना दौरे का तीसरा दिन रहा। उनकी और से गिल रोड स्थित आईटीआई कॉलेज पहुँचना था। लेकिन मान के आने से पहले ही यूथ कांग्रेस के नेताओं ने प्रधान योगेश हांडा की अगुआई में सीएम भगवंत सिंह मान के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। हैरान करने वाली बात तो यह है कि एक तरफ़ तो कांग्रेसी कहते है के वह आम जनता को आने वाली समस्याओं का ध्यान रखते है। दूसरी तरफ़ सड़क पर जाम लगाकर कांग्रेसी अपना विरोध दर्ज कराने पहुँचे। जिससे लोग परेशान होते रहे। मौक़े पर भारी संख्या में पुलिस बल ने पहुंच कर कई कांग्रेसी नेताओं को डिटेन किया। सीएम भगवंत मान ने उद्योगपतियों को साथ लेकर आईटीआई कालेज का दौरा किया। इसके बाद वह स्टूडेंट्स को संबोधित किया। इसके बाद पता चला है कि आईटीआई में कुछ नई मशीनें उद्योगपतियों के सहयोग से लगाई जा रही है जिनके बारे आईटीआई के स्टूडेंट्स को जानकारी दी जाएगी। आईटीआई में स्किल सीखने वाले छात्रों को उन्हीं मशीनों की ट्रेनिंग दी जाएगी जो मशीनरी बड़े उद्योगपतियों की फैक्ट्रियों और कंपनियों में इस्तेमाल होती है ताकि छात्र आसानी से पढ़ाई पूरी करके कंपनियों में काम कर सके जिससे उन्हें रोजगार मिले।
In-Ludhiana-Congress-Workers-Blocked-The-Road-And-Came-To-Protest-Against-The-Cm-Many-Were-Detained-By-The-Police