September 10, 2026 00:59:54
लुधिना आईटीआई कॉलेज पहुंचे सीएम मान, बोले छात्रों के सपनों की उड़ान  भरने को सरकार देगी रन-वे, मैरिट

लुधिना आईटीआई कॉलेज पहुंचे सीएम मान, बोले छात्रों के सपनों की उड़ान भरने को सरकार देगी रन-वे, मैरिट स्टूडेंट्स को मिलेगी नौकरी

Apr3,2025 | Enews Team | Lud

लुधियाना। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वीरवार को तीसरे दिन आईटीआई में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। स्टूडेंट को संबोधित करते हुए सीएम मान ने छात्रों से अनुरोध किया कि जमकर पढ़ाई करो। मैरिट सूची में अपना नाम लाओ और नौकरी आपको सरकार देगी। किसी में दम नहीं है जो आपकी नौकरी को छीन ले। किसी को पैसे के बल पर नौकरी नहीं मिलेगी। जिसके पास हुनर और पढ़ाई होगी, सरकार उसे नौकरी देगी। छात्रों को सपने पूरे करने के लिए जो उड़ान भरनी है। वह रन-वे सरकार देगी। मान ने कहा कि पहले उद्योगपतियों को सिर्फ फंड लेने के लिए राजनीतिक पार्टियां याद करती थी, लेकिन अब उद्योगपति अपना घर समझ कर सीधा आम आदमी पार्टी की सरकार से जुड़ रहे हैं।

जो गारंटियां दी थी, वह पूरी कर दी

सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा कि आज ITI अपग्रेड हुई है इसके लिए लुधियाना के लोगों को बधाई। सीएम ने कहा कि हमने जो भी गारंटियां दी थी वह पूरी कर दी है। टोल प्लाजा उन गारंटियों में नहीं थी। एक दिन का 62 लाख रुपए लोगों का बच रहा है। आज हर गांव में नई पाईप लाइन पड़ रही है। रोजाना वीडियो आती है जहां लोग खुद कहते हैं कि पानी करीब 35 साल के बाद देखा है। 90 प्रतिशत लोगों को बिजली का बिल नहीं आता। सरकार ने अपने प्लांट तक खरीद लिए है। आज ITI की मशीनें देख कर काफी खुशी हुई है। जर्मनी में भी कई मशीनें वहां देखी आज खुशी हुई आधे से ज्यादा वही मशीनें यहां मल्टी स्किलड सेंटर में लगी हुई है।

Cm-Mann-Reached-Ludhina-Iti-College-Said-Government-Will-Provide-Runway-For-Students-To-Fly-Their-Dreams-Merit-Students-Will-Get-Jobs



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026